Showing posts with label (Geometrical Constructions). Show all posts
Showing posts with label (Geometrical Constructions). Show all posts

Dr Manohar Re Solution CLASS 10 CHAPTER 11 ज्यामितीय रचनाएँ (Geometrical Constructions) प्रश्नावली 11 (C)

 प्रश्नावली 11 (C)


प्रश्न 1.

3 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खीचिए। इसके केन्द्र से 7 सेमी की दूरी पर स्थित बिन्दु से वृत्त पर स्पर्श रेखा युग्म खीचिए।

हल : 
दिया है : OP=7 सेमी तथा वृत्त की त्रिज्या =3 सेमी।
रचना करनी है : बिन्दु P से दिये वृत्त पर स्पर्श रेखायुग्म खींचना है।












रचना के चरण :
(i) $\mathrm{PO}=7$ सेमी खींची।
(ii) बिन्दु $\mathrm{O}$ से 3 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचा।
(iii) $\mathrm{PO}$ का लम्ब अर्द्धक ज्ञात किया जो $\mathrm{PO}$ को $\mathrm{M}$ पर काटता है।
(iv) $\mathrm{M}$ को केन्द्र मानकर $\mathrm{PM}=\mathrm{MO}$ त्रिज्या लेकर एक वृत्त खींचा जो दिये वृत्त को $\mathrm{A}$ तथा $\mathrm{B}$ पर काटता है।
(v) बिन्दु $P$ को $A$ तथा $B$ से मिलाया।
डस प्रकार PA तथा PB अभीष्ट स्पर्श रेखा यर्म हैं।

प्रश्न 2.

4 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। इसके केन्द्र से 8 सेमी दूर स्थित एक बिन्दु से इस पर स्पर्श रेखाएँ खीचिए। इनकी लम्बाई नापिए।

हल : 
दिया है : एक 4 सेमी त्रिज्या का वृत्त दिया है तथा केन्द्र से 8 सेमी दूर एक बिन्दु $P$ दिया है।
 रचना करनी है : बिन्दु $P$ से इस वृत्त की स्पर्श रेबाएँ खींचनी हैं।












रचना के पद :
(i) 4 सेमी त्रिज्या का केन्द्र $O$ का एक वृत्त खींचा।
(ii) $\mathrm{O}$ से 8 सेमी दूर एक बिन्दु $\mathrm{P}$ लिया। $\mathrm{P}$ को $\mathrm{O}$ से मिलाया।
(iii) PO रेखा का लम्ब अर्द्धक जो PO को Q पर काटता है, ज्ञात किया।
(iv) बिन्दु $\mathrm{Q}$ को केन्द्र तथा $\mathrm{QP}=\mathrm{QO}$ त्रिज्या का एक वृत्त खींचा जो दिये हुए वृत्त को $\mathrm{A}$ तथा $\mathrm{B}$ पर काटता है।
(v) बिन्दुओं $\mathrm{A}$ तथा $\mathrm{B}$ को $\mathrm{P}$ बिन्दु से मिलाया।
(vi) इस प्रकार PA तथा PB दिये वृत्त की अभीष्ट स्पर्श रेखाएँ हैं।
(vii) नापने पर $P A=P B=6.9$ सेमी।

प्रश्न 3.

 एक 2 सेमी त्रिज्या का वृत्त खींचिए। वृत्त के बाहर उसमें 4 सेमी दूरी पर कोई एक बिन्दु $P$ लीजिए तथा उससे वृत्त पर स्पर्श रेखा युग्म खींचिए।

हल : 
दिया है : $O$ केन्द्र का वृत्त जिसकी त्रिज्या 2 सेमी है तथा $O P=4$ सेमी दूरी पर बाहरी बिन्दु $P$ दिया है।
रचना करनी है : बिन्दु $\mathrm{P}$ से $\mathrm{PQ}$ तथा $\mathrm{PR}$ स्पर्श रेखायुग्म खींचना है। रचना के पद :
(i) $O P=4$ सेमी खींची।
(ii) केन्द्र $\mathrm{O}$ से 2 सेमी त्रिज्या का वृत्त खींचा।
(iii) $P O$ रेखा का लम्ब अर्द्धक जो PO को S पर काटता है, खींचा।
















(iv) बिन्दु $\mathrm{S}$ को केन्द्र तथा $\mathrm{SP}=\mathrm{SO}$ त्रिज्या लेकर वृत्त खींचा जो दिये वृत्त को $\mathrm{Q}$ तथा $\mathrm{R}$ काटता है।
(v) $P Q$ तथा $P R$ को मिलाया।
(vi) $P Q$ तथा $P R$ अभीष्ट स्पर्श रेखायुग्म है। यही रचना करनी है।

प्रश्न 4.

5 सेमी त्रिज्या के एक वृत्त पर ऐसी दो स्पर्श रेखाएँ खींचिए, जो परस्पर $60^{\circ}$ के कोण पर क्रुकी हों।

हल :
रचना के पद
(i) केन्द्र 0 और त्रिज्या $=5$ सेमी से दिये गये वृत्त की रचना करो।
(ii) $\angle \mathrm{AOB}=120^{\circ}$ बनाओ।
(iii) बिन्दु $\mathrm{A}$ से $\mathrm{OA}$ पर एक लम्ब खींचो।
(iv) $\mathrm{B}$ से एक लम्ब $\mathrm{OB}$ पर खींचो।
(v) दोनों लम्ब एक दूसरे को बिन्दु $\mathrm{C}$ पर प्रतिच्छेद' करते हैं।
इस प्रकार $\mathrm{CA}$ तथा $\mathrm{CB}$ वृत्त की अभीष्ट स्पर्श रेबाएँ हैं, जो परस्पर $60^{\circ}$ पर झुकी हुई हैं।












सत्यापन' : चतुर्भुज $\mathrm{OACB}$ में, कोण-योग-गुण से
$120^{\circ}+90^{\circ}+90^{\circ}+\angle \text { ACB }=360^{\circ}$
$\begin{aligned} 300^{\circ}+\angle \mathrm{ACB} &=360^{\circ} \\ \angle \mathrm{ACB} &=360^{\circ}-300^{\circ}=60^{\circ} \end{aligned}$

प्रश्न 5.

4 सेमी त्रिज्या के एक वृत्त पर 6 सेमी त्रिज्या के एक सकेन्द्रीय वृत्त के किसी बिन्दु से एक स्पर्श रेखा की रचना कीजिए और उसकी लम्बाई मापिए। परिकलन से इस माप की जाँच भी कीजिए।

हल : 
रचना के पद
(i) 4 सेमी और 6 सेमी त्रिज्या के दो वृत्त एक ही केन्द्र $\mathrm{O}$ से खींचो।
(ii) बड़े वृत्त पर एक बिन्दु $\mathrm{P}$ अंकित करो।
(iii) $\mathrm{O}$ और $\mathrm{P}$ को मिलाओ।
(iv) OP का लम्ब समद्विभाजक $M$ ज्ञात करो।
(v) $\mathrm{M}$ को केन्द्र और $\mathrm{OM}$ या $\mathrm{PM}$ के समान त्रिज्या से एक वृत्त खींचो जो छोटे वृंत्त को $\mathrm{A}$ और $\mathrm{B}$ पर काटे।
(vi) A और P को मिलाइए।
इस प्रकार PA अभीष्ट स्पर्श रेखा है। मापने पर, PA $=4.5$ सेमी













गणना : समकोण' $\triangle$ OAP में,
दिया है : $O A=4$ सेमी तथा $O P=6$ सेमी
$\begin{aligned}\mathrm{AP}^{2} &=\mathrm{OP}^{2}-\mathrm{OA}^{2} \\&=(6)^{2}-(4)^{2}=36-16 \\\mathrm{AP}^{2} &=20\end{aligned}$
$\mathrm{AP}=\sqrt{20}=4.47$ सेमी या $4.5$ सेमी।

सत्यापन : $O$ और $A$ को मिलाओ।
$\angle \mathrm{PAO}=90^{\circ}$  [अर्द्धवृत्त में बना कोण]
$\mathrm{PA} \perp \mathrm{OA}$ $\because \mathrm{OA}$, छोटे वृत्त की त्रिज्या है।
$\therefore$ छोटे वृत्त पर $P A$ एक स्पर्श रेखा है।

प्रश्न 6. 

3 सेमी. त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। इसके किसी बढ़ाए गए व्यास पर केन्द्र से 7 सेमी की दूरी पर स्थित दो बिन्दु $P$ और $Q$ लीजिए। इन दोनों बिन्दुओं से वृत्त पर स्पर्श रेखाएँ खींचिए।

हल : 
रचना के पद
(i) केन्द्र 0 और त्रिज्या 3 सेमी का एक वृत्त खींचो।

(ii) दिए गए वृत्त के व्यास को बढ़ाकर, इस पर दो बिन्दु $\mathrm{P}$ और $\mathrm{Q}$ इस प्रकार अंकित कीजिए कि : $\mathrm{OP}=\mathrm{OQ}=7$ सेमी $.$

(iii) OP और OQ को सम्मद्विभाजित किया जिसके मध्य बिन्दु क्रमशः $\mathrm{M}_{1}$ और $\mathrm{M}_{2}$ प्राप्त किये।











(iv) $M_{1}$ को केन्द्र व $M_{1} P$ को त्रिज्या मानकर एक वृत्त खींचो जो वृत्त को $A$ और $B$ पर काटे।

(v) PA और PB को मिलाओ। PA और PB अभीष्ट स्पर्श रेखाएँ है।

(vi) अब $\mathrm{OQ}$ के मध्य बिन्दु $\mathrm{M}_{2}$ और $\mathrm{M}_{2} \mathrm{O}$ के समान त्रिज्या लेकर वृत्त खींचो जो दिए गए वृत्त को $\mathrm{C}$ और D पर काटे।

(vii) $O C$ और $O D$ को मिलाओ। इस प्रकार $C Q$ और $Q D$ अभीष्ट स्पर्श रेखाएँ हैं। 
सत्यापन : $O A$ को मिलाओ।
$\begin{aligned}\angle O A P &=90^{\circ} \\P A & \perp O A\end{aligned}$
PA एक स्पर्श रेखा है। इस प्रकार, PB $\perp \mathrm{OB} \Rightarrow \mathrm{PB}$ एक स्पर्श रेखा है। अब, OC को मिलाने पर,
$\angle O C Q=90^{\circ}$
$Q C \perp O C \Rightarrow Q C$ एक स्पर्श रेखा है।
इसी प्रकार, $\mathrm{QD} \perp \mathrm{OC} \Rightarrow \mathrm{QD}$ एक स्पर्श रेखा है।

प्रश्न 7.

8सेमी लम्बा एक रेखाखंड $A B$ खींचिए। $A$ को केन्द्र मानकर 4 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त तथा $B$ को केन्द्र लेकर 3 सेमी त्रिज्या का एक अन्य वृत्त खींचिए। प्रत्येक वृत्त पर दूसरे वृत्त के केन्द्र से स्पर्श रेखाओं की रचना कीजिए।

रचना के चरण :
(i) एक रेखाखण्ड $\mathrm{AB}=8$ सेमी खींचिए।
(ii) $\mathrm{A}$ को केन्द्र मानकर 4 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए।
(iii) $\mathrm{B}$ को केन्द्र मानकर 3 सेमी त्रिज्या का दूसरा वृत्त खींचिए।
(iv) $\mathrm{AB}$ का लम्ब समाद्वभाजक खींचेए जो $\mathrm{AB}$ का मध्य बिन्दु $\mathrm{M}$ है।
(v) केन्द्र $\mathrm{M}$ और त्रिज्या $\mathrm{MA}$ या $\mathrm{MB}$ लेकर एक वृत्त खींचो जो केन्द्र $\mathrm{A}$ वाले वृत्त को $\mathrm{P}$ और $\mathrm{Q}$ पर काटे तथा केन्द्र $\mathrm{B}$ वाले वृत्त को $\mathrm{R}$ और $\mathrm{S}$ पर काटे।
(vi) $\mathrm{BP}$ और $\mathrm{BQ}^{\circ}$ को मिलाओ।
इस प्रकार, $\mathrm{BP}$ तथा $\mathrm{BQ}$ केन्द्र $\mathrm{A}$ वाले वृत्त पर $\mathrm{B}$ से अभीष्ट स्पर्श रेखाएँ हैं।
(vii) अब, RA और SA को मिलाओ।
इस प्रकार, केन्द्र $\mathrm{B}$ वाले वृत्त पर $\mathrm{A}$ से स्पर्श रेखाएँ $\mathrm{RA}$ तथा $\mathrm{SA}$ हैं।










सत्यापन : $\mathrm{A}$ और $\mathrm{P}$ को मिलाने पर,
$\angle A P B=90^{\circ}$
$\mathrm{BP} \perp \mathrm{AP}$
परन्तु $\mathrm{AP}$, केन्द्र $\mathrm{A}$ वाले वृत्त की त्रिज्या है।
$\Rightarrow$ केन्द्र A वाले वृत्त पर AP एक स्पर्श रेखा है।
इसी प्रकार, $\mathrm{BQ}$ भी केन्द्र $\mathrm{A}$ वाले वृत्त पर एक स्पर्श रेखा है। केन्द्र $\mathrm{B}$ वाले वृत्त पर भी उक्त प्रकार से $\mathrm{AR}$ और AS स्पर्श रेखाएँ हैं।

प्रश्न 8. 

माना $\mathrm{ABC}$ एक समकोण त्रिभुज है, जिसमें $\mathrm{AB}=6$ सेमी, $\mathrm{BC}=8$ सेमी तथा $\angle \mathrm{B}=90^{\circ}$ है। $\mathrm{B}$ से $\mathrm{AC}$ पर $\mathrm{BD}$ लम्ब है। बिन्दुओं $\mathrm{B}, \mathrm{C}, \mathrm{D}$ से होकर जाने वाला एक वृत्त खींचा गया है। $\mathrm{A}$ से इस वृत्त पर स्पर्श रेखा की रचना कीजिए।

हल : 
रचना के पद-
(i) $\mathrm{AB}=6$ सेमी, $\mathrm{BC}=8$ सेमी तथा $\angle \mathrm{B}=90^{\circ}$ की मापों से $\triangle \mathrm{ABC}$ की रचना करो।
(ii) $\mathrm{BD} \perp \mathrm{AC}$ खींचो।
(iii) $\mathrm{BC}$ को समद्विभाजित करके बिन्दु $\mathrm{O}$ प्राप्त करें तथा $\mathrm{O}$ को केन्द्र मानकर $\mathrm{OB}$ के बराबर त्रिज्या लेकर एक वृत्त खींचा, जो $\mathrm{B}, \mathrm{C}$ तथा $\mathrm{D}$ से होकर जाता है।
(iv) $\mathrm{AO}$ को मिलाओ।
(v) $\mathrm{AO}$ को $\mathrm{M}$ पर समद्धिभाजित करो।
(vi) केन्द्र $\mathrm{M}$ और त्रिज्या $\mathrm{MA}$ लेकर एक वृत्त खींचो जो दिये गये वृत्त को $\mathrm{B}$ और $\mathrm{E}$ पर काटता है।
(vii) $\mathrm{AB}$ और $\mathrm{AE}$ को मिलाओ।
इस प्रकार बिन्दु $\mathrm{A}$ से दिए गये वृत्त पर $\mathrm{AB}$ और $\mathrm{AE}$ स्पर्श रेखाएँ हैं।














सत्यापन : $\mathrm{OE}$ को मिलाने पर,
$\angle \mathrm{AEO}=90^{\circ}$[ अर्द्धवृत्त में बना कोण]
$\mathrm{AE} \perp \mathrm{OE}$
परन्तु $O E$, दिए गये वृत्त की एक त्रिज्या है।
$\Rightarrow \mathrm{AE}$ वृत्त की एक स्पर्श रेखा है।
इसी प्रकार, $\mathrm{AB}$ भी दिए गए वृत्त की एक स्पर्श रेखा है।

प्रश्न 9. 

त्रिज्या $3.0$ सेमी लेकर एक वृत्त खींचिए। इस वृत्त के केन्द्र से $6.0$ सेमी दूरी पर स्थित किसी बाह्य बिन्दु से वृत्त पर एक स्पर्शी की रचना कीजिए।

हल : 
रचना के पद :
(i) $O P=6$ सेमी. खींचिए।












(ii) बिन्दु $\mathrm{O}$ को केन्द्र तथा $3.0$ सेमी. त्रिज्या लेकर एक वृत्त खींचा।
(ii) $O P$ का लम्ब अर्द्धक ज्ञात किया जो $O P$ को $R$ पर काटता है।
(iv) बिन्दु $\mathrm{R}$ को केन्द्र $\mathrm{RO}=\mathrm{RP}$ त्रिज्या लेकर एक अर्द्धवृत्त खींचा जो दिये वृत्त को बिन्दु $\mathrm{Q}$ पर काटता है।
(v) बिन्दु $Q P$ को मिलाया।
(vi) $\mathrm{QP}$ अभीष्ट वृत्त पर एक स्पर्शी है।

प्रश्न 10.

3 सेमी और 5 सेमी त्रिज्या वाले दो संकेंद्रीय वृत्त खींचिए । बाह्य वृत्त पर एक बिन्दु लेकर दूसरे वृत्त पर स्पर्श रेखाएँ खींचिए। स्पर्श रेखा की लंबाई ज्ञात कीजिए तथा वास्तविक गणना द्वारा इसे सत्यापित कीजिए।

हल : 
दिया है : $O$ केन्द्र वाले तथा त्रिज्याओं 3 सेमी और 5 सेमी वाले दो वृत्त हैं। बाह्य वृत्त पर एक बिंदु लेकर दूसरे वृत्त पर स्पर्श रेखाएँ खींचिए।
















रचना के पद :
(i) O केन्द्र वाले दो संकेंद्रीय वृत्त खींचिए जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः 3 सेमी तथा 5 सेमी हैं।

(ii) बाह्य वृत्त पर बिंदु $\mathrm{P}$ लिया। $\mathrm{OP}$ को मिलाया।

(iii) OP का लम्ब समद्विभाजक किया। माना M', OP का मध्य-बिंदु है। M' को केन्द्र तथा OM' को त्रिज्या लेकर बिंदुदार वृत्त खींचा, जोकि अंतः वृत्त को $M$ और $P^{\prime}$ पर प्रतिच्छेद करता है।

(iv) PM और PP' को मिलाया। इस प्रकार, PM तथा PP' अभीष्ट स्पर्श रेखाएँ हैं।

(v) $P M$ और $P P^{\prime}$ को मापने पर, हम पाते हैं कि $P M=P P^{\prime}=4$ सेमी है।
वास्तविक गणना : समकोण $\triangle \mathrm{OMP}$ में,
$\begin{aligned}\angle \mathrm{PMO} &=90^{\circ} \\\mathrm{PM}^{2} &=\mathrm{OP}^{2}-\mathrm{OM}^{2} \\&=(5)^{2}-(3)^{2} \\&=25-9=16 \end{aligned}$
PM=4सेमी
अतः दोनों स्पर्शियों की लम्बाई 4 सेमी हैं।


Dr Manohar Re Solution CLASS 10 CHAPTER 11 ज्यामितीय रचनाएँ (Geometrical Constructions) प्रश्नावली 11 (B)

 प्रश्नावली 11 (B)

प्रश्न 1.

 एक त्रिभुंज ABC बनाइए जिसमें BC=7 सेमी, $\angle \mathrm{B}=45^{\circ}, \angle \mathrm{A}=105^{\circ}$ हो। फिर एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ $\triangle \mathrm{ABC}$ की संगत भुजाओं की $\frac{4}{3}$ गुनी हों।
हल : 
रचना के पद-















(i) एक $\triangle \mathrm{ABC}$ की रचना इस प्रकार करो कि $\mathrm{BC}=7$ सेमी, $\angle \mathrm{B}=45^{\circ}$ और $\angle \mathrm{A}=105^{\circ}$ हो।
(ii) एक किरण $\mathrm{BX}$ इस प्रकार खींचो कि $\angle \mathrm{CBX}$ एक न्यून कोण हो।
(iii) $B X$ पर चार बिन्दु $X_{1}, X_{2}, X_{3}$ और $X_{4}$ इस प्रकार अंकित करो कि : $B X_{1}=X_{1} X_{2}=X_{2} X_{3}=X_{3} X_{4}$.
(iv) $\mathrm{X}_{3} \mathrm{C}$ को मिलाया।
(v) $\mathrm{X}_{4}$ से, $\mathrm{X}_{4} \mathrm{C}^{\prime} \| \mathrm{X}_{3} \mathrm{C}$ खींचिए जोकि $\mathrm{BC}$ को आगे बढ़ाने पर $\mathrm{C}^{\prime}$ पर मिलती है।
(vi) $\mathrm{C}^{\prime}$ से, $\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{C}^{\prime} \| \mathrm{AC}$ खींचिए जोकि $\mathrm{BA}$ को आगे बढ़ाने पर $\mathrm{A}^{\prime}$ पर मिलती है। इस प्रकार $\triangle \mathrm{A}^{\prime} \mathrm{BC}^{\prime}$ अभीष्ट त्रिभुज है।
सत्यापन' : रचना से, हमें प्राप्त होता है कि :
$C^{\prime} A^{\prime} \| C A$ [AA समरूपता' से] 
$\Delta \mathrm{ABC} \sim \Delta \mathrm{A}^{\prime} \mathrm{BC}^{\prime}$
$\frac{\mathrm{AB}}{\mathrm{AB}}=\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{C}^{\prime}}{\mathrm{AC}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}$.........(1)
पुनः रचना से,
$\begin{gathered}\mathrm{X}_{4} \mathrm{C}^{\prime} \| \mathrm{X}_{3} \mathrm{C} \\\Delta \mathrm{BX}_{4} \mathrm{C}^{\prime} \sim \Delta \mathrm{BX}_{3} \mathrm{C}\end{gathered}$
$\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}=\frac{\mathrm{BX}_{4}}{\mathrm{BX}_{3}}$
$\frac{\mathrm{BX}_{4}}{\mathrm{BX}_{3}}=\frac{4}{3} \Rightarrow \frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}=\frac{4}{3}$...........(2)
समीकरण (1) और (2) से, हमें प्राप्त है कि :
$\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{B}}{\mathrm{AB}}=\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{C}^{\prime}}{\mathrm{AC}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}=\frac{4}{3}$

प्रश्न 2. 

एक त्रिभुज $\mathrm{ABC}$ बनाइए जिसमें $\mathrm{BC}=6$ सेमी, $\mathrm{AB}=5$ सेमी और $\angle \mathrm{ABC}=60^{\circ}$ हो। फिर एक त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ $\triangle \mathrm{ABC}$ की संगत भुजाओं की $\frac{3}{4}$ गुनी हों।
हल : रचना के पद-
(i) एक त्रिभुज $\mathrm{ABC}$ की रचना इस प्रकार करो कि :
$\mathrm{BC}=6$ सेमी, $\mathrm{AB}=5$ सेमी और $\angle \mathrm{ABC}=60^{\circ}$.
(ii) एक किरण $\overrightarrow{\mathrm{BX}}$ इस प्रकार खींचो कि $\angle \mathrm{CBX}$ एक न्यून कोण हो।
(iii) $\mathrm{BX}$ पर चार बिन्दु $\mathrm{X}_{1}, \mathrm{X}_{2}, \mathrm{X}_{3}$ और $\mathrm{X}_{4}$ इस प्रकार अंकित करो कि $\mathrm{BX}_{1}=\mathrm{X}_{1} \mathrm{X}_{2}=\mathrm{X}_{2} \mathrm{X}_{3}=\mathrm{X}_{3} \mathrm{X}_{4}$.
(iv) $\mathrm{X}_{4} \mathrm{C}$ को मिलाओ।
(v) $\mathrm{X}_{3} \mathrm{C}^{\prime} \| \mathrm{X}_{4} \mathrm{C}$ खींचो जो कि $\mathrm{BC}$ को $\mathrm{C}$ पर काटे।
(vi) एक अन्य रेखा $\mathrm{C}^{\prime}$ से $\mathrm{CA}$ के समान्तर खींचो जो $\mathrm{BC}$ को $\mathrm{A}^{\prime}$ पर काटे।















इस प्रकार $\triangle \mathrm{A}^{\prime} \mathrm{BC}^{\prime}$ अभीष्ट त्रिभुज है। 
सत्या'पन' : रचना से हमें प्राप्त है कि :
$\mathrm{X}_{4} \mathrm{C} \| \mathrm{X}_{3} \mathrm{C}^{\prime}$ [BPT प्रमेय से]
$\mathrm{C} \cdot \frac{\mathrm{B} \mathrm{X}_{3}}{\mathrm{BX}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}$ परन्तु $\frac{\mathrm{BX}_{3}}{\mathrm{~B} \mathrm{X}_{4}}=\frac{3}{4}$ (रचना से)
$\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}=\frac{3}{4}$........(1)
अब, हमें प्राप्त है कि :
$\mathrm{CA} \| \mathrm{C}^{\prime} \mathrm{A}^{\prime}$ [ रचना से]
$\Delta \mathrm{BC}^{\prime} \mathrm{A}^{\prime} \sim \Delta \mathrm{BCA}$[AA सम'रूपता से]
$\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{B}}{\mathrm{AB}}=\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{C}^{\prime}}{\mathrm{AC}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}=\frac{3}{4}$ [(1) से]

प्रश्न 3. 

4 सेमी., 5 सेमी और 6 सेमी भुजाओं वाले एक त्रिभुज की रचना कीजिए और फिर इसके समरूप एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ दिए हुए त्रिभुज की संगत भुजाओं की $\frac{2}{3}$ गुनी हों।
 हल : 
















रचना के पद-
(i) एक $\triangle \mathrm{ABC}$ की रचना इस प्रकार करो कि $\mathrm{BC}=6$ सेमी, $\mathrm{AC}=5$ सेमी और $\mathrm{AB}=4$ सेमी है।
(ii) एक किरण $\mathrm{BX}$ इस प्रकार खींचो कि $\angle \mathrm{CBX}$ एक न्यून कोण हो।
(iii) $\mathrm{BX}$ पर तीन बिन्दु $\mathrm{X}_{1}, \mathrm{X}_{2}$ और $\mathrm{X}_{3}$ इस प्रकार अंकित करो कि
$B X_{1}=X_{1} X_{2}=X_{2} X_{3}$
(iv) $\mathrm{X}_{3}$ और $\mathrm{C}$ को मिलाओ।
(v) $\mathrm{X}_{2}$ से एक रेखा $\mathrm{X}_{3} \mathrm{C}$ के समान्तर खींचो जो $\mathrm{BC}$ को $\mathrm{C}^{\prime}$ पर काटे।
(vi) $\mathrm{C}^{\prime}$ से एक रेखा $\mathrm{CA}$ के समान्तर खींचो जो $\mathrm{BA}$ को $\mathrm{A}^{\prime}$ पर काटे।
इस प्रकार अभीष्ट त्रिभुज $\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{BC}^{\prime}$ है।
 सत्यापन' : रचना से हमें प्राप्त होता है कि :
$\begin{aligned} X_{3} C \| X_{2} C & \Rightarrow \frac{B X_{2}}{X_{2} X_{3}}=\frac{B C^{\prime}}{C^{\prime} C} \\ \frac{B X_{2}}{X_{2} X_{3}} &=\frac{1}{2} \Rightarrow \begin{array}{ll}B C^{\prime} & =\frac{B}{2} \\ C^{\prime} C & 1\end{array} \\ \frac{C^{\prime} C}{B C^{\prime}} &=\frac{1}{2} \end{aligned}$

दोनों पक्षों में 1 जोड़ने पर,
$\begin{aligned} \frac{C^{\prime} C}{B C^{\prime}}+1 &=\frac{1}{2}+1 \\ \frac{C^{\prime} C+B C^{\prime}}{B C^{\prime}} &=\frac{1+2}{2} \Rightarrow \frac{B C}{B C^{\prime}}=\frac{3}{2} \end{aligned}$

अब $\Delta \mathrm{BC}^{\prime} \mathrm{A}^{\prime}$ और $\Delta \mathrm{BCA}$ में,
$\mathrm{CA} \| \mathrm{C}^{\prime} \mathrm{A}^{\prime}$

AA समरूपता से,

$\triangle \mathrm{BC}^{\prime} \mathrm{A}^{\prime} \sim \triangle \mathrm{BCA}$
$\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{B}}{\mathrm{AB}}=\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{C}^{\prime}}{\mathrm{AC}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}} \quad\left[\right.$ प्रत्येक $=\frac{2}{3}$ ]


प्रश्न 4.

 आधार 8 सेमी तथा ऊँचाई 4 सेमी के एक समद्विबहु त्रिभुज की रचना कीजिए और फिर एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ इस समद्विबहु त्रिभुज की संगत भुजाओं की $1 \frac{1}{2}$ गुनी हों। 
हल : 
रचना के पद-
(i) $\mathrm{BC}=8$ सेमी खींचो।
(ii) $\mathrm{BC}$ का लम्ब समद्विभाजक खींचो जो $\mathrm{BC}$ को $\mathrm{D}$ पर काटे।
(iii) दिए गए लम्ब पर एक बिन्दु $A$ इस प्रकार अंकित करो कि $D A=4$ सेमी।
(iv) $\mathrm{AB}$ और $\mathrm{AC}$ को मिलाओ ।
इस प्रकार $\triangle \mathrm{ABC}$ वांधित समद्विबाहु $\triangle$ है।
(v) अब, एक किरण $\mathrm{BX}$ इस प्रकार खींचो कि $\angle \mathrm{CBX}$ एक न्यून कोण हो।
(vi) $\mathrm{BX}$ पर तीन बिन्दु $\mathrm{X}_{1}, \mathrm{X}_{2}, \mathrm{X}_{3}$ इस प्रकार अंकित करो कि :
$\mathrm{BX}_{1}=\mathrm{X}_{1} \mathrm{x}_{2}=\mathrm{X}_{2} \mathrm{X}_{3}$
(vii) $\mathrm{X}_{2}$ और $\mathrm{C}$ को मिलाओ।
(viii) $\mathrm{X}_{3}$ से एक रेखा $\mathrm{X}_{2} \mathrm{C}$ के समान्तर खींचो जो $\mathrm{BC}$ (बढ़ाने पर) को $\mathrm{C}^{\prime}$ पर काटे।
(ix) $\mathrm{C}^{\prime}$ से एक रेखा $\mathrm{CA}$ के समान्तर खींचो जो $\mathrm{BA}$ (बढ़ाने पर) को $\mathrm{A}^{\prime}$ पर काटे। इस प्रकार $\triangle \mathrm{A}^{\prime} \mathrm{BC}^{\prime}$ अभीष्ट त्रिभुज है।

















सत्यापन : हमें प्राप्त है कि :
C'A'||CA (रचना से)
$\therefore \quad \mathrm{AA}$ सम रूपता से, $\triangle \mathrm{ABC} \sim \triangle \mathrm{A}^{\prime} \mathrm{BC}^{\prime}$
$\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{B}}{\mathrm{AB}}=\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{C}^{\prime}}{\mathrm{AC}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}$
$\mathrm{X}_{3} \mathrm{C}^{\prime} \| \mathrm{X}_{2} \mathrm{C}$[रचना से]
$\begin{aligned} \Delta \mathrm{BX}_{3} \mathrm{C}^{\prime} & \sim \Delta \mathrm{B} \mathrm{X}_{2} \mathrm{C} \\ \frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}} &=\frac{\mathrm{BX}_{3}}{\mathrm{BX}_{2}} \\ \frac{\mathrm{BX}_{3}}{\mathrm{BX}_{2}} &=\frac{3}{2} \\ \frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}} &=\frac{3}{2} \end{aligned}$
इस प्रकार,
$\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{B}}{\mathrm{AB}}=\frac{\mathrm{A}^{\prime}\mathrm{C}^{\prime}}{\mathrm{AC}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}=\frac{3}{2}$

प्रश्न 5.

5 सेमी., 6 सेमी. और 7 सेमी. भुजाओं वाले एक त्रिभुज की रचना कीजिए और फिर एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ दिए हुए त्रिभुज की संगत भुजाओं की $\frac{7}{5}$ गुनी हों।
हल : 
रचना के पद-
(1) एक त्रिभुज $\mathrm{ABC}$ की रचना इस प्रकार कीजिए जिसमें $\mathrm{AB}=5$ सेमी, $\mathrm{BC}=7$ सेमी और $\mathrm{AC}=6$ सेमी. है।



















(ii) एक किरण $\mathrm{BX}$ इस प्रकार खींचो कि $\angle \mathrm{CBX}$ एक न्यून कोण हो।
(iii) $\mathrm{BX}$ पर 7 बिन्दु $\mathrm{X}_{1}, \mathrm{x}_{2}, \mathrm{X}_{3}, \mathrm{X}_{4}, \ldots \ldots \ldots \mathrm{X}_{7}$ इस प्रकार अंकित करो कि $\mathrm{BX}_{1}=\mathrm{X}_{1} \mathrm{X}_{2}=\mathrm{x}_{2} \mathrm{X}_{3}=\mathrm{X}_{3} \mathrm{X}_{4}$ $=x_{4} x_{5}=x_{5} x_{6}=x_{6} x_{7}$
(iv) $\mathrm{X}_{5}$ और $\mathrm{C}$ को मिलाओ।
(v) बिन्दु $\mathrm{X}_{7}$ से $\mathrm{X}_{5} \mathrm{C} \| \mathrm{X}_{7} \mathrm{C}^{\prime}$ खींचो जो $\mathrm{BC}$ (बढ़ाने पर) को $\mathrm{C}^{\prime}$ पर काटे।
(vi) $\mathrm{C}^{\prime}$ से $\mathrm{CA}$ के समान्तर एक रेखा खींचो जो $\mathrm{BA}$ (बढ़ाने पर) को $\mathrm{A}^{\prime}$ पर काटे।
इस प्रकार $\triangle \mathrm{A}^{\prime} \mathrm{BC}^{\prime}$ अभीष्ट त्रिभुज है।
सत्यापन' : रचना से, हमें प्राप्त होता है कि :
$\mathrm{C}^{\prime} \mathrm{A}^{\prime} \| \mathrm{CA}$
$\mathrm{AA}^{\prime}$ 'समरूता' से हमें प्राप्त होता है :
$\triangle \mathrm{ABC} \sim \triangle \mathrm{A}^{\prime} \mathrm{BC}^{\prime}$

$\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{B}}{\mathrm{AB}}=\frac{\mathrm{A}^{\prime}\mathrm{C}^{\prime}}{\mathrm{AC}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}} \text { तथा }\mathrm{X}_{7} \mathrm{C}^{\prime} \| \mathrm{X}_{5} \mathrm{C}$
[रचना द्वारा]
$\begin{aligned} \frac{\mathrm{BX}_{5}}{\mathrm{BX}_{7}} &=\frac{5}{7} \\ \frac{\mathrm{BC}}{\mathrm{BC}^{\prime}} &=\frac{5}{7} \text { या } \frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}=\frac{7}{5} \\ \frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{B}}{\mathrm{AB}} &=\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{C}^{\prime}}{\mathrm{AC}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}=\frac{7}{5} . \end{aligned}$

प्रश्न 6. 

एक समकोण' त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ (कर्ण के अतिरिक्त) 4 सेमी. तथा 3 सेमी. लम्बाई की हों। फिर एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ दिए हुए त्रिभुज की संगत भुजाओं की $\frac{5}{3}$ गुनी हों।

हल : 
रचना के पद

(i) एक $\triangle \mathrm{ABC}$ की रचना इस प्रकार करो कि $\angle \mathrm{B}=90^{\circ}, \mathrm{BC}=4$ सेमी और $\mathrm{BA}=3$ सेमी हो।
(ii) एक किरण BX इस प्रकार खींचो कि $\angle \mathrm{CBX}$ एक न्यून कोण हो।
(iii) $B X$ पर पाँच बिन्दु $X_{1}, X_{2}, X_{3}, X_{4}$ और $X_{5}$. इस प्रकार खींचो कि :
$\text { BX }_{1} \quad \mathrm{x}_{1} \mathrm{x}_{2}=\mathrm{X}_{2}\mathrm{X}_{3}=\mathrm{X}_{3} \mathrm{x}_{4}=\mathrm{X}_{4} \mathrm{X}_{5}$
(iv) $\mathrm{X}_{3}$ और $\mathrm{C}$ को मिलाओ।
(v) $\mathrm{X}_{5}$ से $\mathrm{X}_{3} \mathrm{C}$ के समान्तर एक रेखा खींचो जो $\mathrm{BC}$ को बढ़ाने पर $\mathrm{C}^{\prime}$ पर काटे।
(vi) एक अन्य रेखा $\mathrm{C}^{\prime}$ से $\mathrm{CA}$ के समान्तर खींचो जो $\mathrm{BA}$ को बढ़ाने पर $\mathrm{A}^{\prime}$ पर मिले। इस प्रकार $\triangle \mathrm{A}^{\prime} \mathrm{BC}^{\prime}$ अभीष्ट त्रिभुज है।


















सत्यापन : रचना से, हमें प्राप्त है कि ;

$\mathrm{C}^{\prime} \mathrm{A}^{\prime} \| \mathrm{CA}$
$\triangle \mathrm{ABC} \sim \Delta \mathrm{A} \mathrm{BC}^{\prime}$

$\frac{\mathrm{A}^{\prime} \mathrm{B}}{\mathrm{AB}}=\frac{\mathrm{A}^{\prime}\mathrm{C}^{\prime}}{\mathrm{AC}}=\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}$[AA समरूपता से]...(1)
$\mathrm{X}_{5} \mathrm{C}^{\prime} \| \mathrm{X}_{3} \mathrm{C}$[रचना से]
$\Delta \mathrm{BX}_{5} \mathrm{C}^{\prime} \sim \Delta \mathrm{B} \mathrm{X}_{3} \mathrm{C}$
$\frac{\mathrm{BC}^{\prime}}{\mathrm{BC}}=\frac{\mathrm{BX}_{5}}{\mathrm{BX}_{3}}$
$\frac{\mathrm{BX}_{5}}{\mathrm{BX}_{3}}=\frac{5}{3}$

समीकरण (1) और (2) से, हमें प्राप्त होता है :
$\frac{A'B}{AB}=\frac{A'C'}{AC}=\frac{BC'}{BC}=\frac{5}{3}$


प्रश्न 7. 

एक $\triangle \mathrm{ABC}$ खींचिए जिसमें $\mathrm{AB}=5$ सेमी, $\mathrm{BC}=6$ सेमी और $\angle \mathrm{ABC}=60^{\circ}$ है। $\triangle \mathrm{ABC}$ के समरूप एक त्रिभुज की रचना कीजिए जिसका स्केल गुणक $\frac{5}{7}$ हो।
हल : 
रचना के पद :
(i) $\mathrm{AB}=5$ सेमी का रेखाखण्ड खींचा।
(ii) बिन्दु $B$ से, $\angle A B Y=60^{\circ}$ खींचा, जिस पर $B C=6$ सेमी लिया।




















(iii) $\mathrm{AC}$ को मिलाया। अतः $\triangle \mathrm{ABC}$ अभीष्ट त्रिभुज है।
(iv) बिन्दु $A$ से, नीचे की ओर न्यूनकोण बनाते हुए किरण $A X$ खींची।
(v) $\mathrm{AX}$ पर सात बिन्दुओं $\mathrm{B}_{1}, \mathrm{~B}_{2}, \mathrm{~B}_{3}, \mathrm{~B}_{4}, \mathrm{~B}_{5}, \mathrm{~B}_{6}$ और $\mathrm{B}_{7}$ को इस प्रकार दर्शाएँ कि $\mathrm{AB}_{1}=\mathrm{B}_{1} \mathrm{~B}_{2}=\mathrm{B}_{2} \mathrm{~B}_{3}=\mathrm{B}_{3} \mathrm{~B}_{4}=\mathrm{B}_{4} \mathrm{~B}_{5}=\mathrm{B}_{5} \mathrm{~B}_{6}=\mathrm{B}_{6} \mathrm{~B}_{7}$
(vi) $\mathrm{B}_{7} \mathrm{~B}$ को मिलाया और $\mathrm{B}_{5}$ से, $\mathrm{B}_{5} \mathrm{M} \| \mathrm{B}_{7} \mathrm{~B}$, खींची। जोकि $\mathrm{AB}$ को बिन्दु $\mathrm{M}$ पर प्रतिच्छेद करती है।
(vii) बिंदु $\mathrm{M}$ से, $\mathrm{MN} \| \mathrm{BC}$ खींची जोकि $\mathrm{AC}$ को बिंदु $\mathrm{N}$ पर प्रतिच्छेद' करती है। तब $\triangle \mathrm{AMN}$ अभीष्ट त्रिभुज है, जो $\triangle \mathrm{ABC}$ की संगत भुजाओं का $\frac{5}{7}$ वाँ भाग है।

प्रश्न 8.

 एक $\triangle \mathrm{ABC}$ की रचना कीजिए, जिसमें $\mathrm{AB}=4$ सेमी, $\mathrm{BC}=6$ सेमी और $\mathrm{AC}=9$ सेमी है। $\triangle \mathrm{ABC}$ के समरूप एक त्रिभुज की रचना कीजिए जिसका स्केल गुणक $\frac{3}{2}$ है।
हल : 
रचना के पद :
1. $\mathrm{BC}=6$ सेमी का रेखाखण्ड खींचा।
2. $\mathrm{B}$ और $\mathrm{C}$ को केंद्र मानकर 4 सेमी और 9 सेमी त्रिज्या के चाप खींचे जो एक-दूसरे को बिन्दु $\mathrm{A}$ पर प्रतिच्छेद करते हैं।
















3. $\mathrm{BA}$ और $\mathrm{CA}$ को मिलाया"। अतः $\triangle \mathrm{ABC}$ अभीष्ट त्रिभुज है।
4. बिंदु $\mathrm{B}$ से न्यून कोण बनाती हुई एक किरण $\mathrm{BX}$ खींची।
5. $\mathrm{BX}$ पर तीन बिंदु $\mathrm{B}_{1}, \mathrm{~B}_{2}$ और $\mathrm{B}_{3}$ इस प्रकार खींचे कि
$B B_{1}=B_{1} B_{2}=B_{2} B_{3}$
6. $\mathrm{B}_{2} \mathrm{C}$ को मिलाया और $\mathrm{B}_{3}$ से, $\mathrm{B}_{3} \mathrm{M} \| \cdot \mathrm{B}_{2} \mathrm{C}$ खींची जो रेखाखण्ड $\mathrm{BC}$ को बढ़ाने पर $\mathrm{M}$ पर प्रतिच्छेद" करती है।
7. बिंदु $M$ से, $M N \| C A$ खींची जो रेंबाखण्ड' $B A$ को आगे बढ़ाने पर बिंदु $N$ पर प्रतिच्छेद करती है। तब $\triangle \mathrm{NBM}$ अभीष्ट त्रिभुज है, जिसकी भुजाएँ दिए गए $\triangle \mathrm{ABC}$ की संगत भुजाओं की $\frac{3}{2}$ गुनी है।

Dr Manohar Re Solution CLASS 10 CHAPTER 11 ज्यामितीय रचनाएँ (Geometrical Constructions) प्रश्नावली 11 (A)

 प्रश्नावली 11 (A)

प्रश्न 1.

6 सेमी लम्बाई का एक रेखाखण्ड AB खींचिए। रुलर और परकार की सहायता से इसे $1: 3$ के अनुपात में बाँटिए।












हल :
रचना के पद :
(i) सर्वप्रथम एक रेखाखण्ड $\mathrm{AB}=6$ सेमी खींचा।
(ii) बिन्दु $\mathrm{A}$ से $\mathrm{AB}$ के साथ न्यूनकोण बनाती हुई $\mathrm{AX}$ एक रेखा खींची।
(iii) $\mathrm{AX}$ पर $\mathrm{A}_{1}, \mathrm{~A}_{2}, \mathrm{~A}_{3}, \mathrm{~A}_{4}$ को इस प्रकार अंकित करें कि $\mathrm{AA}_{1}=\mathrm{A}_{1} \mathrm{~A}_{2}=\mathrm{A}_{2} \mathrm{~A}_{3}=\mathrm{A}_{3} \mathrm{~A}_{4}$.
(iv) $\mathrm{A}_{4}$ को $\mathrm{B}$ से मिलाया।
(v) $\mathrm{A}_{4} \mathrm{~B}$ के समांतर $\mathrm{A}_{1} \mathrm{C}$ खींचिए।
(vi) अतः $\mathrm{AC}: \mathrm{CB}=1: 3$ है।

प्रश्न 2.

7 सेमी लम्बाई का एक रेखाखण्ड AB खींचिए। रुलर और परकार की सहायता से तीन बराबर भागों में बाँटिए।
हल : 
रचना के पद :
(i) सर्वप्रथम एक रेखाखण्ड AB=7 सेमी खींचा।














(ii) बिन्दु $\mathrm{A}$ से एक न्यूनकोण' बनाती हुई रेखा $\mathrm{AX}$ खींची।.
(iii) $\mathrm{AX}$ पर क्रमशः $\mathrm{A}_{1}, \mathrm{~A}_{2}$ तथा $\mathrm{A}_{3}$ इस प्रकार अंकित किए कि $\mathrm{AA}_{1}=\mathrm{A}_{1} \mathrm{~A}_{2}=\mathrm{A}_{2} \mathrm{~A}_{3}$.
(iv) $\mathrm{A}_{3}$ को $\mathrm{B}$ से मिलाया।
(v) $\mathrm{A}_{3} \mathrm{~B}$ के समान्तर $\mathrm{A}_{2} \mathrm{P}$ तथा $\mathrm{A}_{1} \mathrm{Q}$ खींचे।
(vi) अतः $\mathrm{AQ}=\mathrm{QP}=\mathrm{PB}$ प्राप्त हुआ।

प्रश्न 3.

5सेमी लम्बाई का एक रेखाखण्ड $\mathrm{AB}$ खीचिए। रुलर और परकार की सहायता से इसे $1: 2: 3$ के अनुपत में तीन भागों में बाँटिए।
हल : 
रचना के चरण :
(i) सर्वप्रथम एक रेखाखण्ड $\mathrm{AB}=5$ सेमी खींचा।














(ii) $\mathrm{A}$ से न्यूनकोण' बनाती हुई कोई रेखा $\mathrm{AX}$ खींची।
(iii) $\mathrm{AX}$ पर $\mathrm{A}_{1}, \mathrm{~A}_{2}, \mathrm{~A}_{3}, \mathrm{~A}_{4}, \mathrm{~A}_{5}$ तथा $\mathrm{A}_{6}$ इस प्रकार अंकित किए कि $\mathrm{AA}_{1}=\mathrm{A}_{1} \mathrm{~A}_{2}=\mathrm{A}_{2} \mathrm{~A}_{3}=\mathrm{A}_{3} \mathrm{~A}_{4}=\mathrm{A}_{4} \mathrm{~A}_{5}$ $=\mathrm{A}_{5} \mathrm{~A}_{6}$
(iv) $\mathrm{A}_{6}$ से $\mathrm{B}$ को मिलाया।
(v) $\mathrm{A}_{6} \mathrm{~B}$ के समान्तर $\mathrm{A}_{3} \mathrm{C}$ तथा $\mathrm{A}_{1} \mathrm{D}$ की रचना की।
(vi) अतः $\mathrm{AD}: \mathrm{DC}: \mathrm{CB}=1: 2: 3$ प्राप्त हुआ।

प्रश्न 4. 

लम्बाई 7 सेमी का एक रेखाखण्ड खीचिए। इस पर स्थित एक बिन्दु $\mathrm{P}$ ज्ञात कीजिए जो इस रेखाखण्ड को $3: 5$ के अनुपात में विभाजित करें।
हल : 
रचना के चंरण :
(i) सर्वप्रथम एक रेखांखण्ड $\mathrm{AB}=7$ सेमी खींचिए।
















(ii) बिन्दु Aसे एक न्यूनकोण बनाती हुई रेबा $\mathrm{AX}$ बींची।
(iii) $\mathrm{AX}$ पर $\mathrm{A}_{1}, \mathrm{~A}_{2}, \mathrm{~A}_{3}, \mathrm{~A}_{4}, \mathrm{~A}_{5}, \mathrm{~A}_{6}, \mathrm{~A}_{7}$ तथा $\mathrm{A}_{8}$ को इस प्रकार भंकित करें कि $\mathrm{AA}_{1}=\mathrm{A}_{1} \mathrm{~A}_{2}=\mathrm{A}_{2} \mathrm{~A}_{3}$ $=\mathrm{A}_{3} \mathrm{~A}_{4}=\mathrm{A}_{4} \mathrm{~A}_{5}=\mathrm{A}_{5} \mathrm{~A}_{6}=\mathrm{A}_{6} \mathrm{~A}_{7}=\mathrm{A}_{7} \mathrm{~A}_{8}$
(iv) $\mathrm{A}_{8}$ को $\mathrm{B}$ से मिलाया।
(v) $\mathrm{A}_{8} \mathrm{~B}$ के समान्तर $\mathrm{A}_{3} \mathrm{P}$ बींची जो $\mathrm{AB}$ को बिन्दु $\mathrm{P}$ पर काटती है।

Contact Form

Name

Email *

Message *