Showing posts with label Solution Class 10. Show all posts
Showing posts with label Solution Class 10. Show all posts

Dr Manohar re Solution Class 10 Chapter 5 खमांतर श्रेणी (Arithmetic Progressions) प्रश्नावली 5(D)

 प्रश्नावली 5(D) 

Question 1

उस समान्तर श्रेढ़ी का सार्वअन्तर ज्ञात करो जिसके पहले 25 पदों का योग 1000 और प्रथम पद 10 है।

Sol :

दिया है : n=25, a=10, $\mathrm{~S}_{25}=1000$

माना सार्वअन्तर d है,

अतः सून:

$\mathrm{S}_{n}=\frac{n}{2}[2 a+(n-1) d]$

$\mathrm{S}_{25}=\frac{25}{2}[2 \times 10+(25-1) d]$

$1000=\frac{25}{2}[20+24 d]$

$20+24 d=\frac{1000 \times 2}{25}$

24d=80-20=60

$d=\frac{60}{24}=\frac{5}{2}=2.5$

अतः इस समान्तर श्रेढ़ी का सार्वअन्तर 2.5 है।


Question 2

उस समान्तर श्रेढ़ी का सर्वअन्तर ज्ञात करो जिसके पहले तीस पदों का योग 1020 और प्रथम पद 5 है।

Sol :

दिया है, n=30, a=5, S=1020

माना सार्वअन्तर d है।

अतः सूत्र

$\mathrm{S}_{n}=\frac{n}{2}[2 a+(n-1) d]$ से,

$1020=\frac{30}{2}[2 \times 5+(30-1) d]$

1020=15[10+29d]

$10+29 d=\frac{1020}{15}$

10+29d=68

29d=68-10

29d=58

∴$d=\frac{58}{29}=2$

अत: इस समान्तर श्रेढ़ी का सार्वअन्तर 2 है।


Question 3

उस स. श्रे. का प्रथम पद ज्ञात करो जिसमें पदान्तर 3 और $a_{12}=37$ हो।

Sol :

दिया है : पदान्तर,

d=3

$a_{12}=37$

∴a+(12-1)d=37

a+11d=37

$a+11 \times 3=37$

a=37-33=4

अत: स. श्रे. का प्रथम पद 4 है


Question 4

60 से 120 के बीच समी विषम संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।

Sol :

61 , 63 , 65 , 67 , .....119

अतः प्राप्त श्रेढ़ी का n वॉ पद =a+(n-1) d

119=61+(n-1)2

119-61=2(n-1)

2(n-1)=58

n=30

अत: उपर्युक्त श्रेढी में 30 पद हें।

∴श्रेढ़ी के 30 पदों का योगफल' $=\frac{n}{2}[a+l]$

$=\frac{30}{2}[61+119]$

$=15 \times 180$

=2700


Question 5

केन्द्र A से प्रारम्भ करते हुए, बारी-बारी से केन्द्रो A और B को लेते हुए, त्रिज्याओं 0.5 सेमी, 1 सेमी, 1.5 सेमी, 2 सेमी ... . . वाले उत्तरोत्तर अर्धवृत्तों को खींचकर एक सर्पिल (Spiral) बनाया गया है, जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है। तेरह क्रमागत अर्धवत्तों से बने इस सर्पिल की कुल लम्बाई क्या है?

($\pi=22 / 7$ लीजिए )






Sol :

दी गई स्थिति से,

पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे आदि अर्धवृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमशः 0.5, 1 , 1.5 , 2 सेमी आदि हैं।

ज्ञात करना है : 13वें अर्धवृत की त्रिज्या।

उपर्युक्त कथन से प्राप्त श्रेणी इस प्रकार होगी :

0.5 , 1, 1.5 , 2....

यहों प्रथम पद (a)=0.5, सार्वअन्तर (d)=1-0.5=0.5

कुल अर्धवृत्तों अर्थात् पदों की संख्या = 13

∴$a_{13}=0.5+(13-1) \times 0.5$ $\left[a_{n}=a+(n-1) d\right.$ से $]$

$=0.5+12 \times 0.5$

∴$a_{13}=0.5+6=6.5$

∵इन अर्धवत्तों की लम्बाई ज्ञात करनी र्ह अर्थात् अर्धवृत्तों की परिधियाँ क्रमश:

अतः$=\pi r_{1}, \pi r_{2}, \pi r_{3}, \ldots \ldots \ldots \ldots \ldots \ldots \ldots \ldots \ldots \ldots . \pi r_{13}$

कुल लम्बाई $=\pi r_{1}+\pi r_{2}+\pi r_{3}+\ldots \ldots \ldots \ldots . .+\pi r_{13}$

$=\pi\left(r_{1}+r_{2}+r_{3}+\ldots \ldots \ldots \ldots \ldots \ldots . r_{13}\right)$

$=\pi(0.5+1+1.5+\ldots \ldots \ldots \ldots .6 .5)$

$=\pi\left[\frac{13}{2}(0.5+6.5)\right]$ $\left[\mathrm{S}_{n}=\frac{n}{2}(a+l)\right.$ से $]$

$=\pi\left(\frac{13}{2} \times 7\right)$

$=\frac{22}{7} \times \frac{13}{2} \times 7=143$

अतः सर्पिल की कुल लम्बाई 143 सेमी होगी।


Question 6

(A) श्रेढ़ी - 8,-6,-4,.............के कितने पदों का योग 52 होगा ?

Sol :

(A) दिया है , n पदों का योगफल 52 है।

यहाँ प्रथम पद a=-8

सार्व अन्तर d=-6-(-8)

=-6+8=2

∴श्रेढी के n पदों का योगफल

$\mathrm{S}_{n}=\frac{n}{2}[2 a+(n-1) d]$

$52=\frac{n}{2}[2 \times(-8)+(n-1) 2]$

$52=\frac{n}{2}[-16+2 n-2]$

52=n[-9+n]

$52=-9 n+n^{2}$

$n^{2}-9 n-52=0$

(n-13)(n+4)=0

n=13 , n=-4

परन्तु n पदों की संख्या को व्यक्त करता है।

∴ n का मान धन पूर्णाक होगा। अतः n=13 होगा।


(B) श्रेठ़ी 35,31,27, ... के कितने पदों का योग 170 होगा ?

Sol :

दिया है, n पदों का योगफल 170 है।

यहाँ प्रथम पद = 35

सार्वअन्तर, d=31-35=-4

∴श्रिढ़ी के n पदों का योगफल

$\mathrm{S}_{n}=\frac{n}{2}[2 a+(n-1) d]$

$170=\frac{n}{2}[2 \times 35+(n-1)(-4)]$

$170=\frac{n}{2}[70-4 n+4]$

$170=\frac{n}{2}[74-4 n]$

170=n[37-2n]

$170=37 n-2 n^{2}$

$2 n^{2}-37 n+170=0$

$2 n^{2}-17 n-20 n+170=0$

n(2 n-17)-10(2 n-17)=0

(2n-17)(n-10)=0

अब n=10 और $\frac{17}{2}$ (अमान्य )

∴अतः पदों की संख्या 10 होगी।


Question 7

एक समान्तर श्रेढ़ी के 8 पदों का योग 64 और 19 पदों का योग 361 है, तो उस श्रेढ़ी के n पदों का योगफल ज्ञात कीजिए।

Sol :

माना श्रेढी का प्रथम पद = a

सार्ध अन्तर =d

तो, $\mathrm{S}_{n}=\frac{n}{2}[2 a+(n-1) d]$

प्रश्नानुसार , 

$64=\frac{8}{2}[2 a+(8-1) d]$

64=4[2a+7d]

16=2a+7d...(1)

तथा $361=\frac{19}{2}[2 a+(19-1) d]$

$361=\frac{19}{2}[2 a+18 d]$

19=a+9d...(2)

समीकरण (1) और (2) को हल करने पर,

a=1 और d=2

∴श्रढ़ी के n पदों का योगफल

$\mathrm{S}_{n}=\frac{n}{2}[2 a+(n-1) d]$

$=\frac{n}{2}[2 \times 1+(n-1) 2]$

$=\frac{n}{2}[2+2 n-2]$

$=\frac{n}{2}[2 n]$

$=n^{2}$


Question 8

200 लट्ठों (logs) को ढेरी के रूप में इस प्रकार रखा जाता है : सबसे नीचे वाली पंक्ति में 20 लट्ठो, उससे अगली पंक्ति में 19 लट्ठे, उससे अगली पंक्ति में 18 लट्ठे, इत्यादि (देखिए आकृति में । ये 200 लट्ठे कितनी पंक्तियों में रखे गए हैं तथा सबसे ऊपरी पंक्ति में कितने लट्ठे है?




Sol :

∵दी गई स्थिति के अनुसार,

प्रथम पंक्ति में लट्ठे =20

द्वितीय पंक्ति में लट्ठे = 19

तृतीय पंक्ति में लट्ठे = 18

चौथी पंक्ति में लट्ठे = 17

इसी प्रकार और भी पंक्तियाँ इसी क्रम में बनेंगी। अतः यह एक श्रेणी का रूप होगा जो निम्न है:

20 , 19 ,18 ,17...

यहाँ प्रथम पद (a)=20 , सार्वअन्तर (d)=19-20=-1

मान लीजिए पंक्तियों की संख्या n है अर्थात

n पदों का योगफल =200

$\mathrm{S}_{n}=200$

$\frac{n}{2}[2 \times 20+(n-1) \times-1]=200$

$\frac{n}{2}(40-n+1)=200$

$\frac{n}{2}(41-n)=200$

n(41-n)=400

$41 n-n^{2}=400$

$n^{2}-41 n+400=0$

$n^{2}-25 n-16 n+400=0$

n(n-25)-16(n-25)=0

(n-25)(n-16)=0

∴n-25=0 or n=25

n-16=0 or n=16

n=25 असम्भव है क्योंकि लट्ठों की संख्या 200 ही है।

अतः n=16 से, 

$a_{16}=20+(16-1) \times-1$ $\left[a_{n}=a+(n-1) d\right.$ से]

=20-15=5

अतः कुल पंक्तियों की संख्या 16 तथा सबसे ऊपरी पंक्ति में 5 लट्ठे होंगे


Question 9

किसी स. श्रे, का प्रथम पद 5 , अन्तिम पद 45 और योग 400 है। पदों की संख्या और सार्वअन्तर ज्ञात कीजिए।

Sol :

दिया है : प्रथम पद (a)=5, 

अंतिम पद (l)=45, 

योगफल, $S_{n}=400$


∵$\mathrm{S}_{n}=\frac{n}{2}[a+l]$ (सूत्र से)

∴$400=\frac{n}{2}[5+45]$

$400=\frac{n}{2} \times 50$

25n=400

∴$n=\frac{400}{25}=16$

∵अतिम पद $l=a_{n}=a+(n-1) d$

45=5+(16-1)d

45-5=15d

15d=40

∴$d=\frac{40}{15}=\frac{8}{3}$

अतः पदों की संख्या = 16 तथा सार्वअन्तर $=\frac{8}{3}$


Question 10

उस स. श्रे. के प्रथम 22 पदों का योग ज्ञात कीजिए, जिसमें d=7 है और 22वाँ पद 149 है।

Sol :

दी गई स. श्रे. में, d=7 तथा 22 वाँ पद =149

अर्थात् $a_{22}=a+(n-1) d .$

149=a+(22-1)7

149=a+21×7

149=a+147

a+147=149

∴a=149-147=2

अब 22 पदो का योगफल

$\mathrm{S}_{22}=\frac{22}{2}[2 \times 2+(22-1) \times 7]$ (सूत्र से)

$=11(4+21 \times 7)=11 \times 151=1661$

अत: 22 पदों का योगफल 1661 होगा।


Question 11

उस समान्तर श्रेढ़ी के पदों की संख्या ज्ञात करो जिसके सभी पदों का योगफल 60, सार्वअन्तर 2 तथा अन्तिम पद 18 है।

Sol :

माना पदो की संख्या n है।

दिया है, पदो का योग S=60

सार्वअन्तर d=2

अतः n वाँ पद=a+(n-1)d

18=a+(n-1)2

18=a+2d-2

∴a=20-2d...(1)

$\mathrm{S}=\frac{n}{2}[a+l]$

$60=\frac{n}{2}[a+18]$

$60=\frac{n}{2}[20-2 n+18]$  [a का मान (1) से रखने पर]

$60=\frac{n}{2}[38-2 n]$

60=n(19-n)

$60=19 n-n^{2}$

$n^{2}-19 n+60=0$

$n^{2}-15 n-4 n+60=0$

n(n-15)-4(n-15)=0

(n-15)(n-4)=0

n=4 या 15

अतः श्रेढी के प्रथम 4 पदों का योगफल 60 होगा, परन्तु n=15 से प्रकट होता है कि श्रेढ़ी के 15 पदों का योगफल भी 60 होगा जो तभी सम्भव जब प्रथम 4 पदों के बाद आने बाले अगले 11 पदों का योगफल शून्य हो।


Question 12

सिद्ध करो कि किसी समान्तर श्रेढ़ी के आदि और अन्त से समान दूरी वाले पदों का योगफल अचर होता है।

Sol :

 मान लीजिए

समान्तर श्रेढ़ी का प्रथम पद = a

सार्व अन्तर = d

अन्तिम पद = l

∴प्रारम्भ से r वाँ पद =a+(r-1) d...(1)

और अन्त से  r वाँ पद =l-(r-1) d...(2)

समीकरण (1) और (2) का योगफल = a+l

∴अब प्रारम्भ से (r+1) वाँ पद =a+(r+1-1) d

=a+rd...(3)

अन्त से (r+1) वाँ पद =l-(r+1-1) d

=l-rd...(4)

समीकरण (3) तथा (4) का योगफल = a+r d+l-r d=a+l

इसी प्रकार आदि और अन्त से (r+2) वें पद का मान योगफल a+l होगा।

अत: आदि और अन्त से समान दूरी वाले पदों का योगफल' अचर होता है।


Question 13

समान्तर श्रेणी 24,21,18, . . . के कितने पद लिए जाएँ, ताकि उनका योग 78 हो?

Sol :

माना n पदों का योगफल 78 होगा।

दिया है : प्रथम पद, a=24

सार्वअन्तर, d=21-24=-3


अतः $\mathrm{S}_{n}=\frac{n}{2}[2 a+(n-1) d]$ से,

$78=\frac{n}{2}[2 \times 24+(n-1)(-3)]$

156=n[48-3 n+3]

156=n[51-3n]

$156=5 \ln -3 n^{2}$

$156=3\left(17 n-n^{2}\right)$

$156=3\left(17 n-n^{2}\right)$

$n^{2}-17 n+52=0$

$n^{2}-13 n-4 n+52=0$

n(n-13)-4(n-13)=0

(n-13)(n-4)=0

n=4 या 13

∵n के प्राप्त दोनों की मान संभव हैं।

अतः पदों की संख्या 4 या 13 होगी।


Question 14

यदि किसी स. श्रे. के प्रथंम 7 पदों का योग 49 है और प्रथम 17 पदों का योग 289 है, तो इसके प्रथम n पदों का घोग ज्ञात कीजिए।

Sol :

माना किसी समान्तर श्रेणी का प्रथम पद a तथा सार्वअन्तर d हो, तो

प्रथम 7 पदों का योग = 49 (दिया है)

$\mathrm{S}_{7}=49$

$\frac{7}{2}[2 a+(7-1) d]=49$

$\frac{7}{2} \times 2(a+3 d)=49$

7(a+3d)=49

a+3d=7..(1)

प्रथम 17 पदों का योग =289 (दिया है)

$\mathrm{S}_{17}=289$

$\frac{17}{2}[2 a+(17-1) d]=289$

$\frac{17}{2}[2 a+16 d]=289$

$\frac{17}{2} \times 2[a+8 d]=289$

17(a+8d)=289

a+8d=17...(2)

समीकरण (1) में से (2) को घटाने पर,

-5d=-10

∴d=2

d का मान समीकरण (1) में प्रतिस्थापित करने पर,

$a+3 \times 2=7$

a+6=7

a=7-6=1

n पदों का योग $=\frac{n}{2}[2 \times 1+(n-1) 2]$

$=\frac{n}{2}[2+(n-1) 2]$

$=\frac{n}{2} \times 2[1+n-1]$

$=n \times n=n^{2}$

अत: n पदों का योग $n^{2}$ होगा।


Question 15

(A) एक समान्तर श्रेढ़ी के n पदों का योगफल $3 n^{2}-n$ है। पहला पद तथा सार्वअन्तर निकाले।

Sol :

दिया है:

$\mathrm{S}_{n}=3 n^{2}-n$

$\mathrm{S}_{n-1}=3(n-1)^{2}-(n-1)$

तब  श्रेढ़ी का $n$ वाँ पद $=\mathrm{S}_{n}-\mathrm{S}_{n-1}$

$=\left(3 n^{2}-n\right)-\left[3(n-1)^{2}-(n-1)\right]$

$=\left(3 n^{2}-n\right)-\left[3 n^{2}-7 n+4\right]$

=6n-4

पहला पद $\mathrm{T}_{1}=6 \times(1)-4$

=6-4=2

$\mathrm{T}_{2}=6 \times(2)-4$

=12-4=8

∴सार्वअन्तर $=\mathrm{T}_{2}-\mathrm{T}_{1}$

=8-2=6

अत: पहला पद 2 तथा सार्वअन्तर 6 है।


(B) एक आलू दौड़ (Potato race) में, प्रारम्भिक स्थान पर एक बाल्टी रखी हुई है, जो पहले आलू से 5 मी. की दूरी पर है, तथा अन्य आलुओ को एक सीधी रेखा में परस्पर 3 मी. की दूरियों पर रखा गया है। इस रेखा पर 10 आलू रखे गये हैं। (देखिए आकृति में)




प्रत्येक प्रतियोगी बाली से चलना प्रारम्भ करती है, निकटतम आलू को उठाती है, उसे लेकर वापस आकर दौड़कर बाल्टी में डालती है, दूसरा आलू उठाने के लिए वापस दौड़ती है, उसे उठाकर वापस बाल्टी में डालती है, और वह ऐसा तब तक करती रहती है, जब तक सभी आलू बाली में न आ जायें। इसमें प्रतियोगी को कुल कितनी दूरी दौड़नी पड़ेगी?

Sol :

प्रश्नानुसार,

पहले आलू की बाल्टी से दूरी=5 मी.

अब दूसरी, तीसरी, चौथी तथा अन्य स्थितियों में प्रत्येक से 3 मी. अधिक दूरी पर है। 

अतः श्रेणी स. श्रे. निम्न प्रकार से होगी :

5,(5+3) ,(5+3+3) , (5+3+3+3)......

∵एक बार वह बाल्टी से चलकर आलू को उठाती है तथा वापस आकर उसे बाल्टी में डालती है अतः उसे दोगुनी दूरियाँ चलने के लिए बाध्य होना पड़ता है

=2(5,8,11,14,.......)

यहाँ प्रथम पद (a)=5, सार्वअन्तर (d)=8-5=3 तथा n=10 

अब 10 आलुओं को उठाने में कुल चली दूरी का योगफल

$=2\left[\frac{10}{2}\{2 \times 5+(10-1) \times 3\}\right]$

=10(10+9×3)

=10(10+27)=10×37=370

अतः प्रतियोगी को कुल 370 मी. दूरी तय करनी होगी।


Question 16

स. श्रे. 121, 117, 113, .. .का कौन-सा पद सबसे पहला ऋणात्मक पद होगा?

Sol :

दी गयी समान्तर श्रेणी : 121,117,113,...............

यहाँ प्रथम पद (a)=121, 

सार्वअन्तर (d)=117-121=-4

∵ऋणात्मक मान शून्य से छोटे होते हैं अर्थात्

$\begin{array}{lr} & a_{n}<0 \\ & a+(n-1) d<0 \\ \Rightarrow & 121+(n-1) \times-4 & <0 \\ \Rightarrow & 121-4(n-1) & <0 \\ \Rightarrow & 121-4 n+4 & <0 \\ \Rightarrow & 125-4 n & <0 \\ \Rightarrow & -4 n<-125 \\ \text { or } & n<\frac{125}{4} \\ \therefore & n<31.25\end{array}$

∵n का मान 31.25 से अधिक ही होना चाहिए। अतः 32 वें पद का मान ऋणात्मक होगा।


Question 17

यदि किसी श्रेढ़ी के n पदों का योग $2 n^{2}+7 n$ हो, तो उस श्रेढ़ी के प्रथम पाँच पदों को ज्ञात करो।
Sol :
दिया है,
$S_{n}=2 n^{2}+7 n$

$S_{n-1}=2(n-1)^{2}+7(n-1)$

$=2\left(n^{2}+1-2 n\right)+7(n-1)$

$=2 n^{2}+2-4 n+7 n-7$

$=2 n^{2}+3 n-5$


n वाँ पद $=\mathrm{S}_{n}-\mathrm{S}_{n-1}$

$=\left(2 n^{2}+7 n\right)-\left(2 n^{2}+3 n-5\right)$

$=2 n^{2}+7 n-2 n^{2}-3 n+5$

=4n+5


प्रथम पद $=4 \times 1+5=4+5=9$

दूसरा पद $=4 \times 2+5=8+5=13$

तीसरा पद $=4 \times 3+5=12+5=17$

चौथा पद $=4 \times 4+5=16+5=21$

पाँचवाँ पद $=4 \times 5+5=20+5=25$


Question 18

किसी स. श्रे. के तीसरे और सातवें पदों का योग 6 है और उनका गुणनफल 8 है। इस स. श्रे. के प्रथम 16 पदों का योग ज्ञात कीजिए।

Sol :

माना कि किसी समान्तर श्रेणी का पहला पद a तथा सार्वअन्तर d है, तो

श्रेणी का तीसरा पद, $a_{3}=a+(3-1) d=a+2 d$ 

श्रेणी का सातवाँ पद, $a_{7}=a+(7-1) d=a+6 d$

∵प्रश्नानुसार,

श्रेणी के तीसरे पद तथा सातवें पद का योग =6

∴a+2d+a+6d=6

⇒2a+8d=6

⇒2(a+4d)=6

⇒a+4d=3...(1)

और श्रेणी के तीसरे तथा सातवें पद का गुणनफल =8

∴(a+2d)(a+6d)=8

$\Rightarrow  a^{2}+2 a d+6 a d+12 d^{2}=8$

$\Rightarrow a^{2}+8 a d+12 d^{2}=8$...(2)

समीकरण (1) का वर्ग करने पर,

$a^{2}+8 a d+16 d^{2}=9$....(3)

समीकरण (3) में से (2) को घटाने पर,

$\begin{aligned} & 4 a^{2}=1 \\ \Rightarrow & d^{2} =\frac{1}{4} \\ \therefore &d=\pm \frac{1}{2} \end{aligned}$

$d=\pm \frac{1}{2}$ को समीकरण (1) में क्रमशः प्रतिस्थापित करने पर,

(+ चिह्न लेने पर) $a-4 \times \frac{1}{2}=3$

या a+2=3

∴a=3+2=5

अतः a के मान 1 या 5 तथा d के मान $+\frac{1}{2}$ या $\frac{1}{2}$ होंगे।


जब a=1 तथा $d=\frac{1}{2}$ हो, तो

प्रथम 16 पदों का योग $=\frac{16}{2}\left[2 \times 1+(16-1) \times \frac{1}{2}\right]$,

$=8\left(2+15 \times \frac{1}{2}\right)$

$=16+120 \times \frac{1}{2}$

=16+60=76


जब a=5 तथा $d=-\frac{1}{2}$ हो, तो


प्रथम 16 पदों का योग $=\frac{16}{2}\left[2 \times 5+(16-1) \times-\frac{1}{2}\right]$

$=8\left[10-15 \times \frac{1}{2}\right]$

$=80-120 \times \frac{1}{2}$

=80-60=20

अतः 16 पदों का योग 76 या 20 होगा।


Question 19

एक सीढ़ी के क्रमागत डडे परस्पर 25 सेमी की दूरी पर हैं (देखिए आकृति में)। डंडों की लम्बाई एकसमान रूप से घटती जाती हैं तथा सबसे निचले डडे की लम्बाई 45 सेमी हैं और सबसे उपर वाले डडे की लम्बाई 25 सेमी है। यदि ऊपरी और निचले डडे के बीच दूरी $2 \frac{1}{2}$ मी. है, तो डंडों को बनाने के लिए लकड़ी की कितनी लम्बाई की आवश्यकता होगी?







Sol :

कुल क्षैतिज दूरी $=2 \frac{1}{2}$ मी. $=\frac{5}{2} \times 100$ सेमी =250 सेमी

∵ दो डंडे क्रमानुसार लगे हैं जिनके बीच की दूरी =25 सेमी

∴सीढ़ी में लगे कुल डंडे $=\frac{250}{25}=10$

∵ प्रथम डंडे की लम्बाई (a)=25 सेमी 

तथा अन्तिम डंडे की लम्बाई (l)=45 सेमी


∴10 डंडों के लिए प्रयुक्त कीं गयी लकड़ी की माप

$=\frac{10}{2}[a+l]$

=5(25+45)=5×70=350 सेमी

अतः डंडों को बनाने के लिए 350 सेमी या 3.5 मी. लकड़ी की आवश्यकता होगी।


Question 20

एक पंक्ति के मकानों को क्रमागत रूप से संख्या 1 से 49 तक अंकित किया गया है। दर्शाइए कि x का एक ऐसा मान है कि x से अंकित मकान से पहले के मकानों की संख्याओं का योग उसके बाद वाले मकानों की संख्याओं के योग के बराबर है। x का मान ज्ञात कीजिए।

Sol :

प्रश्नानुसार, पंक्ति के मकानों पर अंकित की गयी संख्याएँ निम्न प्रकार हैं :

1,2,3,4,5...............49 तक

x से अंकित मकान से पहले के मकानों की संख्याओं का योग =x से अंकित मकान से बाद वाले मकानों की संख्या का योग अर्थात् 1 से (x-1) तक की संख्याओं का योग=(x+1) से 49 तक की संख्याओं का योग

 ∵सार्वअन्तर (d)=1 है

अब 1 से (x-1) तक की संख्याओं का योगफल; (सूत्र से)

$\mathrm{S}_{x-1}=\frac{x-1}{2}[2 a+\{(x-1)-1\} d]$  (∵a=1 , d=1)

$=\frac{x-1}{2}[2 \times 1+(x-2) 1]$

$=\frac{x-1}{2}(2+x-2)$

$=\frac{x(x-1)}{2}=\frac{x^{2}-x}{2}$


और (x+1) से 49 तक की संख्याओं का योग

$=\mathrm{S}_{49}-\mathrm{S}_{x}=\frac{49}{2}[2 \times 1+(49-1) .1]-\frac{x}{2}[2 \times 1+(x-1) .1]$

$=\frac{49}{2}(2+48)-\frac{x}{2}(2+x-1)$

$=\frac{49}{2} \times 50-\frac{x}{2}(x+1)$

$=49 \times 25-\frac{x^{2}+x}{2}$

$=1225-\frac{x^{2}+x}{2}$


उपर्युक्त कथन से,

$\frac{x^{2}-x}{2}=1225- \frac{x^{2}+x}{2}$

$\begin{array}{ll}\Rightarrow & \frac{x^{2}-x}{2}+\frac{x^{2}+x}{2} =1225 \\ \Rightarrow & \frac{x^{2}-x+x^{2}+x}{2} =1225 \\ \Rightarrow & x^{2} =1225 \\ \therefore & x =\sqrt{1225}=35\end{array}$


Question 21

एक फुटबॉंल के मैदान में एक छोटा चबूतरा है जिसमें 15 सीढ़ियाँ बनी हुई हैं। इन सीढ़ियो में से प्रत्येक की लम्बाई 50 मी है और वह ठोस कंक्रीट की बनी हैं। प्रत्येक सीढ़ी में $\frac{1}{4}$ मी की चढ़ाई है और $\frac{1}{2}$ मी का फैलाव (चौड़ाई) है (देखिए आकृति में)। इस चबूतरे को बनाने में लगी कंक्रीट का कुल आयतन परिकलित कीजिए।






Sol :

दिया गया है:

प्रत्येक सीढ़ी की लम्बाई =50 मी और चौड़ाई $=\frac{1}{2}$ मी

∵सीढ़ियों में क्रमागत रूप से चढ़ने के लिए $\frac{1}{4}$ मी की दूरी है और सीढ़ियों की कुल संख्या 15 है। अतः प्रत्येक सीढ़ी की जमीन से ऊँचाई समान्तर श्रेणी के रूप में होगी जो निम्नलिखित है :

$\frac{1}{4}, \frac{2}{4}, \frac{3}{4}, \frac{4}{4}, \ldots \frac{15}{4}$

∴पहली सीढ़ी में लगी कंक्रीट का आयतन $=50 \times \frac{1}{2} \times \frac{1}{4}=\frac{25}{4}$ घन मी

दूसरी सीढ़ी में लगी कंक्रीट का आयतन

$=50 \times \frac{1}{2} \times \frac{2}{4}=\frac{50}{4} $घन मी 

तीसरी सीढ़ी में लगी कंक्रीट का आयतन

$=50 \times \frac{1}{2} \times \frac{3}{4}=\frac{75}{4} $ घन मी

अतः चबूतरे को बनाने में लगी कंक्रीट का आयतन

$=\frac{25}{4}+\frac{50}{4}+\frac{75}{4}+\ldots \ldots \ldots \ldots \ldots . . .+15$ पदों तक

यहाँ $a=\frac{25}{4}$, सार्वअन्तर $(d)=\frac{50}{4}-\frac{25}{4}=\frac{25}{4}$ और n=15

अब चबूतरे को बनाने में कंक्रीट का कुल आयतन

$=\frac{15}{2}\left[2 \times \frac{25}{4}+(15-1) \times \frac{25}{4}\right]$

$=\frac{15}{2}\left[2 \times \frac{25}{4}+14 \times \frac{25}{4}\right]$

$=15 \times \frac{200}{4}=15 \times 50=750$ घन मी

अतः चबूतरे में लगी कंक्रीट का आयतन 750 घन मी होगा।

Dr Manohar re Solution Class 10 Chapter 5 खमांतर श्रेणी (Arithmetic Progressions) प्रश्नावली 5(A)

  प्रश्नावली 5(A) 

Question 1

निम्नलिखित में से प्रत्येक स. श्रे. के लिए प्रथम पद तथा सार्वअन्तर लिखिए :

(i) 3 , 1 , -1 ,-3.....

(ii) -5 , -1 ,3 ,7

(iii) $\frac{1}{3}, \frac{5}{3}, \frac{9}{3}, \frac{13}{3}, \ldots \ldots \ldots \ldots$

(iv) 0.6 , 1.7 , 2.8 , 3.9 ....

Sol :

(i) दी गयी स. श्रे.

 3 , 1 , -1 ,-3.....

प्रथम पद (a)=3

सार्वअन्तर (d) = श्रेणी का दूसरं पद - श्रेणी का पहला पद

=1-3

d=-2

अतः प्रथम पद 3 तथा सार्वअन्तर - 2 होगा।


(ii) दी गयी स. श्रे.

-5 , -1 ,3 ,7

प्रथम पद (a)=-5

सार्व अन्तर (d)= श्रेणी का दूसरा पद - श्रेणी का पहला पद

=1-(-5)

d=-1+5=4

अतः प्रथम पद -5 तथा सार्वअन्तर 4 होगा।


(iii) दी गयी स. श्रे.

$\frac{1}{3}, \frac{5}{3}, \frac{9}{3}, \frac{13}{3}, \ldots \ldots \ldots \ldots$

प्रथम पद $(a)=\frac{1}{3}$

सार्वअन्तर (d)= श्रेणी का दूसरा पद - श्रेणी का पहला पद

$(d)=\frac{5}{3}-\frac{1}{3}=\frac{4}{3}$

अतः प्रथम पद $\frac{1}{3}$ तथा सार्वअन्तर $\frac{4}{3}$ होगा।


(iv) दी गयी सं. श्रे.

0.6 , 1.7 , 2.8 , 3.9......

प्रथन पद (a)=0.6

सार्वअन्तर (d) = श्रेणी का दूसरा पद - श्रेणी का पहला पद

=1.7-0.6

(d)=1.1

अत: प्रथम पद 0.6 तथा सार्व अन्तर 1.1 होगा।


Question 2

निम्नलिखित में से कौन-कौन स. श्रे. हैं? यदि कोई स. श्रे. है, तो इसका सार्वअन्तर ज्ञात कीजिए और इनके तीन और पद लिखिए-

(i) 2  , 4 , 8 , 16........

Sol :

$a_{1}=2, a_{2}=4, a_{3}=8$ तथा $a_{4}=16$

∴$a_{2}-a_{1}=4-2=2$

तथा $a_{3}-a_{2}=8-4=4$

∵$a_{2}-a_{1} \neq a_{3}-a_{2}$

∴दी गयी श्रेणी , समान्तर श्रेणी नही है।

 अतः इनका सार्वअन्तर तथा तीन पद ज्ञात नंहीं कर सकते हैं।


(ii) -10,-6,-2,2, ......

Sol :

यहाँ $a_{1}=-10, a_{2}=-6, a_{3}=-2$ तथा $a_{4}=2$

अब $a_{2}-a_{1}$=-6-(-10)=-6+10=4

$a_{3}-a_{2}$=-2-(-6)=-2+6=4

∵$a_{2}-a_{1}=a_{3}-a_{2}$=4 (समान है)

अर्थात् सार्वअन्तर (d)=4 होगा।

अतः दी गई श्रेणी एक समान्तर श्रेणी होगी।

इस प्रकार पाँचवाँ पद $\left(a_{5}\right)$=2+4=6

छठा पद $\left(a_{6}\right)$=6+4=10

सातवाँ पद $\left(a_{7}\right)$=10+4=14

अतः श्रेणी के तीन और पद क्रमश : 6,10 तथा 14 होंगे।.


(iii) $3,3+\sqrt{2}, 3+2 \sqrt{2}, 3+3 \sqrt{2}, \ldots \ldots . .$

Sol :

यहाँ $a_{1}=3, a_{2}=3+\sqrt{2}, a_{3}=3+2 \sqrt{2}$ तथा $a_{4}=3+3 \sqrt{2}$

$a_{2}-a_{1}=3+\sqrt{2}-3=\sqrt{2}$

$a_{3}-a_{2}=(3+2 \sqrt{2})-(3+\sqrt{2})$

$=3+2 \sqrt{2}-3-\sqrt{2}=\sqrt{2}$


∵$a_{2}-a_{1}=a_{3}-a_{2}=\sqrt{2}$ (समान है)

अर्थात्  सार्वअन्तर $(d)=\sqrt{2}$ होगा।


अतः दी गई श्रेणी एक संमीन्तर श्रेणी होंगी।


इस प्रकार पाँचवाँ पद $\left(a_{5}\right)=3+3 \sqrt{2}+\sqrt{2}=3+4 \sqrt{2}$

छठा पद $\left(a_{6}\right)=3+4 \sqrt{2}+\sqrt{2}=3+5 \sqrt{2}$

सातराँ पद $\left(a_{7}\right)=3+5 \sqrt{2}+\sqrt{2}=3+6 \sqrt{2}$


अतः श्रेणी के तीन और पद क्रमश : $3+4 \sqrt{2}, 3+5 \sqrt{2}$ तथा $3+6 \sqrt{2}$ होंगे।



(iv) $a, a^{2}, a^{3}, a^{4}$,...........

Sol :

यहौँ $a_{1}=a, a_{2}=a^{2}, a_{3}=a^{3}, a_{4}=a^{4}$

अब $a_{2}-a_{1}=a^{2}-a=a(a-1)$

तथा $a_{3}-a_{2}=a^{3}-a^{2}=a^{2}(a-1)$

∵$a_{2}-a_{1} \neq a_{3}-a_{2}$

∴दी गई श्रेणी समान्तर श्रेणी नहीं है।


अतः इनका सार्वअन्तर तथा अगले तीन पद ज्ञात नहीं कर सकते हैं।



(v) $\sqrt{2}, \sqrt{8}, \sqrt{18}, \sqrt{32}, \ldots \ldots \ldots$

Sol :

यहाँ $a_{1}=\sqrt{2}, a_{2}=\sqrt{8}, a_{3}=\sqrt{18}, a_{4}=\sqrt{32}$

अब  $a_{2}-a_{1}=\sqrt{8}-\sqrt{2}=2 \sqrt{2}-\sqrt{2}=\sqrt{2}$

और  $a_{3}-a_{2}=\sqrt{18}-\sqrt{8}$

$=3 \sqrt{2}-2 \sqrt{2}=\sqrt{2}$


∵$a_{2}-a_{1}=a_{3}-a_{2}=\sqrt{2} \quad$ (समान है)


अर्थात् सार्वअन्तर $(d)=\sqrt{2}$ होगा।


अतः दी गई श्रेणी समान्तर श्रेणी होगी।


इस प्रकार पाँचवाँ पद $\left(a_{5}\right)=\sqrt{32}+\sqrt{2}$

$=4 \sqrt{2}+\sqrt{2}=5 \sqrt{2}=\sqrt{50}$


छटवाँ पद $\left(a_{6}\right)=\sqrt{50}+\sqrt{2}=5 \sqrt{2}+\sqrt{2}$

$=6 \sqrt{2}=\sqrt{72}$


सातवोँ पद $\left(a_{7}\right)=\sqrt{72}+\sqrt{2}=6 \sqrt{2}+\sqrt{2}$

$=7 \sqrt{2}=\sqrt{98}$


अतः श्रेणी के तीन और पद क्रमश : $\sqrt{50}, \sqrt{72}$ और $\sqrt{98}$ होगें।



(vi) $1^{2}, 3^{2}, 5^{2}, 7^{2}, \ldots \ldots \ldots$

Sol :

यहौं $a_{1}=1^{2}, a_{2}=3^{2}, a_{3}=5^{2}, a_{4}=7^{2}$

अब $a_{2}-a_{1}=3^{2}-1^{2}=9-1=8$

तथा  $a_{3}-a_{2}=5^{2}-3^{2}=25-9=16$

∵ $a_{2}-a_{1} \neq a_{3}-a_{2}$

∴दी गई श्रेणी समान्तर श्रेणी नहीं है।


अतः इनका सार्वअन्तर तथा अगले तीन पद ज्ञात नहीं कर सकते हैं।



(vii) $2, \frac{5}{2}, 3, \frac{7}{2}, \ldots \ldots$

Sol :

यहाँ $a_{1}=2, a_{2}=\frac{5}{2}, a_{3}=3$ तथा $a_{4}=\frac{7}{2}$

$a_{2}-a_{1}=\frac{5}{2}-2=\frac{1}{2}$


$a_{3}-a_{2}=3-\frac{5}{2}=\frac{1}{2}$


∵$a_{2}-a_{1}=a_{3}-a_{2}=\frac{1}{2}$ (समान है)


अर्थात:  सार्वअन्तर $(d)=\frac{1}{2}$ होगा


इस प्रकार पाँचनाँ पद $\left(a_{5}\right)=\frac{7}{2}+\frac{1}{2}=\frac{8}{2}=4$


छठा पद $\left(a_{6}\right)=4+\frac{1}{2}=\frac{9}{2}$


सातवाँ पद $\left(a_{7}\right)=\frac{9}{2}+\frac{1}{2}=\frac{10}{2}=5$


अत: श्रेणी के तीन और पद क्रमश : $4, \frac{9}{2}$ तथा 5 होंगे



(viii) -1.2,-3.2,-5.2,-7.2,  ......

Sol :

यहाँ $a_{1}=-1.2, a_{2}=-3.2, a_{3}=-5.2$, तथा $a_{4}=-7.2$

$a_{2}-a_{1}=-3.2-(-1.2)$

=-3.2+1.2=-2.0


$a_{3}-a_{2}=-5.2-(-3.2)$

=-5.2+3.2=-2.0


∵$a_{2}-a_{1}=a_{3}-a_{2}=-2.0 $ (समान है)

अर्थात सार्वअन्तर (d)=-2.0 होगा।


इस प्रकार पाँचवाँ पद $\left(a_{5}\right)=-7.2+(-2.0)=-9.2$

छठा पद $\left(a_{6}\right)=-9.2+(-2.0)=-11.2$

सातवाँ पद $\left(a_{7}\right)=-11.2+(-2.0)=-13.2$


अत : श्रेणी के तीन और पद क्रमश : -9.2,-11.2 तथा -13.2 होंगे।



(ix) 0.2,0.22,0.222,0.2222, .....

Sol :

यहाँ $a_{1}=0.2, a_{2}=0.22, a_{3}=0.222, a_{4}=0.2222$


अब $a_{2}-a_{1}=0.22-0.2=0.02$

तथा $a_{3}-a_{2}=0.222+0.22=0.002$


∵$a_{2}-a_{1} \neq a_{3}-a_{2}$

∴दी गई श्रेणी समान्तर श्रेणी नहीं है।


अतः इनका सार्वअन्तर तथा अगले तीन पद ज्ञात नहीं कर सकते हैं।



(x) 0,-4,-8,-12, ....

Sol :

यहाँ $a_{1}=0, a_{2}=-4, a_{3}=-8$, तथा $a_{4}=-12$

अब $a_{2}-a_{1}=-4-0=-4$

तथा $a_{3}-a_{2}$=-8-(-4)=-8+4=-4


∵$a_{2}-a_{1}=a_{3}-a_{2}=-4$ (समान है)


अर्थात्  सार्वअन्तर (d)=-4 होगा।


अत: दी गई श्रेणी एक समान्तर श्रेणी है।


इस प्रकार पॉचवाँ पद $\left(a_{5}\right)=-12+(-4)=-16$

छठा पद $\left(a_{6}\right)=-16+(-4)=-20$

सातबाँ पद $\left(a_{7}\right)=-20+(-4)=-24$


अतः श्रेणी के तीन और पद क्रमशः -16,-20 तथा -24 होंगे।



(xi) $-\frac{1}{2},-\frac{1}{2},-\frac{1}{2},-\frac{1}{2}, \ldots \ldots \ldots \ldots$

Sol :

यहाँ $a_{1}=-\frac{1}{2}, a_{2}=-\frac{1}{2}, a_{3}=-\frac{1}{2}, a_{4}=-\frac{1}{2}$

अब $a_{2}-a_{1}=-\frac{1}{2}-\left(-\frac{1}{2}\right)=-\frac{1}{2}+\frac{1}{2}=0$

तथा $a_{3}-a_{2}=-\frac{1}{2}-\left(-\frac{1}{2}\right)$

$=-\frac{1}{2}+\frac{1}{2}=0$


∵$a_{2}-a_{1}=a_{3}-a_{2}=0$ (समान है)


अर्थात सार्वअन्तर (d)=0 होगा।

अतः श्रेणी समान्तर श्रेणी है।


चूँकि सार्वअन्तर 0 है, इसलिए अगले तीनों पद $-\frac{1}{2},-\frac{1}{2},-\frac{1}{2}$ होंगे।



(xii) 1,3,9,27,...........

Sol :

यहाँ $a_1=1,a_2=3,a_3=9$ तथा $a_4=27$

अब $a_2-a_1=3-1=2$

तथा $a_3-a_2=9-6$


∵$a_2-a_1 \neq a_3-a_2$

अतः दी गई श्रेणी नहीं है।

अतः इनका सार्वअन्तर तथा अगले तीन पद ज्ञात नहीं कर सकते हैं।



(xiii) a, 2 a, 3 a, 4 a, ..........

Sol :

यहाँ $a_{1}=1, a_{2}=3, a_{3}=9$ तथा $a_{4}=27$

$a_{2}-a_{1}=3-1=2$

$a_{3}-a_{2}=9-3=6$


∵$a_{2}-a_{1} \neq a_{3}-a_{2}$


अतः दी गई श्रेणी संमान्तर श्रेणी नहीं है।

अतः इनका सार्वअन्तर तथा अगले तीन पद ज्ञात नहीं कर सकते हैं।



(xiv) $\sqrt{3}, \sqrt{6}, \sqrt{9}, \sqrt{12}, \ldots \ldots \ldots$

Sol :

यहाँ $a_{1}=a, a_{2}=2 a, a_{3}=3 a$,

तथा $a_{4}=4 a$

अब $a_{2}-a_{1}=2 a-a=a$

और $a_{3}-a_{2}=3 a-2 a=a$

∵ $a_{3}-a_{2}=3 a-2 a=a$ (समान है)


अर्थात् सार्वअन्तर  (d)=a होगा।

अतः दी गई श्रेणी एक समान्तर श्रेणी है।


इस प्रकार पाँचवाँ पद $\left(a_{s}\right)=4 a+a=5 a$

छठा पद $\left(a_{6}\right)=5 a+a=6 a$

सातवाँ पद $\left(a_{7}\right)=6 a+a=7 a$


अत : श्रेणी के तीन और पद क्रमश : 5a, 6a तथा 7a होंगे।



(xv) $1^{2}, 5^{2}, 7^{2}, 7^3, \ldots \ldots \ldots$

Sol :

यहाँ $a_{1}=1^{2}, a_{2}=5^{2}, a_{3}=7^{2}, a_{4}=73$

$a_{2}-a_{1}=5^{2}-1^{2}=25-1=24$

$a_{3}-a_{2}=7^{2}-5^{2}=49-25=24$

∵$a_{2}-a_{1}=a_{3}-a_{2}=24$ (समान है)

अर्थात्  सार्वअन्तर (d)=24 होगा।

इस प्रकार, पाँचवाँ पद $\left(a_{5}\right)=73+24=97$

छठा पद $\left(a_{6}\right)=97+24=121$

सातवाँ पद $\left(a_{7}\right)=121+24=145$

इस प्रकार, पाँचवाँ  पद $\left(a_{5}\right)=73+24=97$

छठा पद $\left(a_{6}\right)=97+24=121$

सातवोँ पद $\left(a_{7}\right)=121+24=145$

अत श्रेणी के तीन और पद क्रमंशः 97,121 तथा 145 होंगे।


Question 3

दी हुई स. श्रे. के प्रथम चार पद लिखिए, जबकि प्रथम पद a और सार्वअन्तर d निम्नलिखित हैं :

(i) a=10, d=10

Sol :

प्रथम पद (a)=10, तथा सार्व अत्तर $(d)=10$ दूसरा पद $\left(a_{2}\right)=a+d=10+10=20$

तीसरा पद $\left(a_{3}\right)=a+2 d=10+2 \times 10=30$

चीथा पद $\left(a_{4}\right)=a+3 d=10+3 \times 10=40$

अत: दी हुई स. श्रे. के प्रथम चार पद हैं :

10,20,30,40 


(ii) a=-2, d=0

Sol :

प्रथम पद $(a)=-2$ तथा सार्वअन्तर $(d)=0 .$

दूसरा पद $\left(a_{2}\right)=a+d=-2+0=-2$

तीसरा पद $\left(a_{1}\right)=a+2 d=-2+2 \times 0=-2$

चौथा पद $\left(a_{4}\right)=a+3 d=-2+3 \times 0=-2$

अतः दी हुई स. श्रे. के प्रथम चार पद हैं :

-2,-2,-2,-2


(iii) a=4, d=-3

Sol :

प्रथम पद $(a)=4$ तथा सार्वअन्तर $(d)=-3$

दूसरा पद $\left(a_{2}\right)=a+d=4+(-3)=4-3=1$

तीसरा पद $\left(a_{3}\right)=a+2 d$

$=4+2 \times(-3)=4-6=-2$

चौथा पद $\left(a_{4}\right)=a+3 d$

$=4+3 \times(-3)=4-9=-5$

अतः दी हुई स. श्रे. के प्रथम चार पद हैं :

4,1,-2,-5


(iv) a=-1.25, d=-0.25

Sol :

प्रथम पद $(a)=-1.25$ तथा सार्व अन्तर $(d)=-0.25$

दूसरा पद $\left(a_{2}\right)=a+d=-1.25-0.25=-1.50$

तीसरा पद $\left(a_{3}\right)=a+2 d=-1.25-2 \times 0.25=-1.75$

चौथा पद $\left(a_{4}\right)=a+3 d=-1.25-3 \times 0.25=-2.00$

अतः दी हुई स. श्रे. के प्रथम चार पद हैं :

-1.25 , -1.50,-1.75,-2.00


(v) $a=-1, d=\frac{1}{2}$

Sol :

प्रथम पद (a)=-1 तथा सार्वअन्तर $(d)=\frac{1}{2}$

दूसरा पद $\left(a_{2}\right)=a+d=-1+\frac{1}{2}=-\frac{1}{2^{-}}$

तीसरा पद $\left(a_{3}\right)=a+2 d=-1+2 \times \frac{1}{2}=0$

चौथा पद $\left(a_{4}\right)=a+3 d=-1+3 \times \frac{1}{2}=\frac{1}{2}$

अतः दी हुई स. श्रे. के प्रथम चार पद हैं :

$-1,-\frac{1}{2}, 0, \frac{1}{2}$


Question 4

श्रेणी 1,1,2,3,5, .... स. श्रे. में नहीं है क्यों?

Sol :

1,1,2,3,5, ....

यहाँ $a_{1}=1, a_{2}=1, a_{3}=2, a_{4}=3$ तथा $a_{5}=5$

अब $ a_{2}-a_{1}=1-1=0$

$a_{2}-a_{1}=1-1=0$

$a_{3}-a_{2}=2-1=1$

∵$a_{2}-a_{1} \neq a_{3}-a_{2}$

अतः दी गयी श्रेणी स. श्रे. में नहीं है।


Question 5

यदि a+1, 3a,  4a+2 समान्तर श्रेढ़ी में हैं, तो a का मान ज्ञात करो और श्रेढ़ी को पाँच पदों तक

Sol :

(a+1), 3a, (4 a+2) समान्तर श्रेढी में से।

$\mathrm{T}_{2}-\mathrm{T}_{1}=\mathrm{T}_{3}-\mathrm{T}_{2}=$ सार्वअन्तर

3a-(a+1)=(4a+2)-3a

2a-1=a+2

2a-a=2+1

∴a=3

a का मान दी हुई श्रेढ़ी में रखने पर,

a+1, 3a, 4a+2=4,9,14

इस श्रेढ़ी में सार्वअन्तर 9-4=5 है

अतः श्रेढ़ी के 5 पद होंगे : 4,9,14,19,24


Question 6

यदि K+2,4K-6 तथा 3K-2 तीन क्रमागत संख्याएँ समान्तर श्रेठ़ी में हैं, तो K का मान बताइए।

Sol :

K+2,4K-6 तथा 3K-2 समान्तर श्रेढी में है।

$\mathrm{T}_{2}-\mathrm{T}_{1}=\mathrm{T}_{3}-\mathrm{T}_{2}$

(4 K-6)-(K+2)= सार्व अन्तर =(3 K-2)-(4 K-6)

4 K-6-K-2=3 K-2-4 K+6

3k-8=-K+4

3K+K=4+8

4K=12

$\mathrm{K}=\frac{12}{4}$

K=3

Question 7

a के किस मान के लिए a, a+4, 3a समान्तर श्रेढ़ी है ?

Sol :

a, a+4, 3a समान्तर श्रेढ़ी में है।

$\mathrm{T}_{2}-\mathrm{T}_{1}=\mathrm{T}_{3}-\mathrm{T}_{2}$

a+4-a=3a-(a+4)

4=3a-a-4

4=2a-4

2a=4+4

2a=8

$a=\frac{8}{2}$

∴a=4


Question 8

समान्तर श्रेणी $5, \frac{14}{3}, \frac{13}{3}, 4, \ldots \ldots$ के अगले तीन पद लिखिए।

Sol :

दी गई श्रेणी $5, \frac{14}{3}, \frac{13}{3}, 4, \ldots \ldots . .$

प्रथम पद a=5

सार्वअन्तर, $d=\frac{14}{3}-5=-\frac{1}{3}$

इसके अगले तीन पद $4+\left(-\frac{1}{3}\right)=\frac{11}{3}, \frac{11}{3}+\left(-\frac{1}{3}\right)=\frac{10}{3}$ और $\frac{10}{3}+\left(-\frac{1}{3}\right)=3$


Question 9

समान्तर श्रेणी के प्रथम तीन पद लिखिए जिनके $a=\frac{1}{2}$ और $d=-\frac{1}{6}$ दिए हैं।

Sol :

दिया है : प्रथम पद $a=\frac{1}{2}$ तथा सार्वअन्तर $d=-\frac{1}{6}$

दूसरा पद $=a+d=\frac{1}{2}+\left(-\frac{1}{6}\right)=\frac{1}{3} .$

तीसरा पद $=\frac{1}{3}+\left(-\frac{1}{6}\right)=\frac{1}{6}$

अत: प्रथम तीन पद $\frac{1}{2}, \frac{1}{3}$ और $\frac{1}{6}$ हैं।


Question 10

समान्तर श्रेणी 2,-2,-6,-10, ... का प्रथम पद और सार्वअन्तर ज्ञात कीजिए।

Sol :

दी गयी श्रेणी हे :

2 , -2 , -6 , -10.......

प्रथम पद, a=2

सार्व अन्तर = दूसरा पद - पहला पद

=-2-2=-4

Dr Manohar re Solution Class 10 Chapter 1 वास्तविक संख्याएँ (Real Numbers) प्रश्नावली 1 (C)

 प्रश्नावली 1 (C) 

Question 1

सिद्ध कीजिए कि $3 \sqrt{3}$ एक परिमेय संख्या नहीं है।

Sol :
कल्मना कीजिए कि $3 \sqrt{3}$ एक परिमेय संख्या है।
माना 3√3=r  (जहाँं r एक परिमेय संख्या है।)
या $\sqrt{3}=\frac{r}{3}$
∵$\frac{r}{3}$ एक परिमेय संख्या है और $\sqrt{3}$ एक अपरिमेय संख्या है।कभी भी अपरिमेय संख्या और परिमेय संख्या बराबर नहीं होती हें।

∴$\sqrt{3} \neq \frac{r}{3}$
या $3 \sqrt{3} \neq r$
या $3 \sqrt{3} \neq$ परिमेय संब्या

अतः $3 \sqrt{3}$ उक परिमेय संख्या नहीं है।

Question 2

सिब्ध कीजिए कि $\sqrt{5}$ एक अपरिमेय संख्या है।
Sol :
माना $\sqrt{5}=\frac{p}{q}$ एक पर्मिय संख्या है।..(i)

p, q पूर्णांक है तथा q>1, p तथा q में कोई उभयनिष्ठ गुणनखण्ड नहीं है।

$(\sqrt{5})^{2}=\left(\frac{p}{q}\right)^{2}$

$5=\frac{p^{2}}{q^{2}}$

$5 q=\frac{p^{2}}{q}$...(ii)

चूँकि 5q एक पूर्णांक है लेकिन $\frac{p^{2}}{q}$ में कोई उभयनिष्ठ गुणनखण्ड नहीं है।

अतः $\frac{p^{2}}{q} \neq 5 q$ जो परिणाम (ii) के विपरीत है। इससे सिद्ध होता है कि हमारी कल्पना असत्य है।

अतः $\sqrt{5}$ अपरिमेय संख्या है।

Question 3

सिद्ध कीजिए कि $3+2 \sqrt{5}$ एक अपरिमेय संख्या है।
Sol :
माना $3+2 \sqrt{5}$ एक परिमेय संख्या है जो x/y के बराबर है।

अतः $\frac{x}{y}=3+2 \sqrt{5}$
या $\frac{x}{y}-3=2 \sqrt{5}$
या $2 \sqrt{5}=\frac{x}{y}-3$ या $\sqrt{5}=\frac{x}{2 y}-\frac{3}{2}$

∵ यहाँ $\sqrt{5}$ एक अपरिमेय संख्या है जो हम प्रश्न 2 में सिद्ध कर चुके हें तथा $\frac{x}{2 y}-\frac{3}{2}$ एक परिमेय संख्या है।
इसलिए हमारा विचार गलत है कि दी गयी संख्या परिमेय है।
अत: $3+2 \sqrt{5}$ एक अपरिमेय संख्या होगी।

Question 4

सिब कीजिए कि $\sqrt{7}$ एक अपरिमेय संख्या है।
Sol :
इसके विपरीत हम यह मान लें कि $\sqrt{7}$ एक परिमेय संख्या है।
हम ऐसे दो पूर्णांक $a$ और $b(b \neq 0)$ प्राप्त कर सकते हें कि $\sqrt{7}=\frac{a}{b}$ है

यदि a और b में, 1 के अतिरिक्त कोई उभयनिष्ठ गुणनखण्ड हो, तब उस उभयनिष्ठ गुणनखण्ड से भाग देकर a और b को सह अभाज्य बना सकते हें।

अत : $b \sqrt{7}=a$ है
दोनों पक्षों का वर्ग करने पर $7 b^{2}=a^{2}$ प्राप्त होता है।

अतः $a^{2}, 7$ से विभाजित है, तब 7, a को भी विभाजित करेगा।

अतः हम a=7c लिख सकते हैं, जहाँ c एक पूर्णांक़ है

a के इस मान को $7 b^{2}=a^{2}$ में प्रतिस्थापित करने पर

$7 b^{2}=49$ या $b^{2}=7 c^{2}$

इसका अर्थ है कि $b^{2}, 7$ से विभाजित हो जाता है। इसलिए b भी उससे विभाजित होगा।

अतः a और b में कम से कम एक उभयनिष्ठ गुणनखण्ड 7 है। परन्तु इससे इस तथ्य का विरोधाभास होता है। कि a और b सह अभाज्य हें।

अतः $\sqrt{7}$ एक अपरिमेय संख्या है।

Question 5

यदि $\sqrt{2}$ एक परिमेय संख्या नहीं है। सिद्ध कीजिए कि $2+\sqrt{2}$ एक परिमेय संख्या नहीं है।
Sol :
कल्पना कीजिए कि $2+\sqrt{2}$ एक परिमेय संख्या है। तब,
माना $2+\sqrt{2}=r$ [जहाँ r एक परिमेय संख्या है

दोनों पक्षों का वर्ग करने पर
$4+2+4 \sqrt{2}=r^{2}$
या $6+4 \sqrt{2}=r^{2}$

∵ r एक परिमेय संख्या है तब $r^{2}$ भी परिमेय संख्या है।
∴$\frac{r^{2}-6}{4}$ परिमेय संख्या है।

लेकिन $\sqrt{2}$ एक परिमेय संख्या नहीं है ( दिया है ) तब अपरिमेय संख्या किसी परिमेय संख्या के बराबर नही होती है।
∴कल्पना $2+\sqrt{2}$ एक परिमेय संख्या है, गलत हैं
अतः $(2+\sqrt{2})$ परिमेय संख्या नहीं है।

Question 6

सिद्ध कीजिए कि निम्नलिखित संख्याएँ अपरिमेय हैं :
(i) $\frac{1}{\sqrt{2}}$
Sol :
माना कि $\frac{1}{\sqrt{2}}$ एक परिमेय संख्यां है जो $\frac{a}{b}$ के बराबर है।

∴ $\frac{1}{\sqrt{2}}=\frac{a}{b}$, जहाँ $b \neq 0$

या $\sqrt{2}=\frac{b}{a}$

$\because \frac{b}{a}$ एक परिमेय संख्या है। 
$\therefore \sqrt{2}$ भी एक परिमेय संख्या होगी।

परन्तु इस तथ्य का विरोधाभास है कि $\sqrt{2}$ एक अपरिमेय संख्या है।
$\therefore$ हमारा मानना अत्यन्त गलत है।

अतः $\frac{1}{\sqrt{2}}$ एक अपरिमेय संब्या है।


(ii) $7 \sqrt{5}$
Sol :
माना कि $7 \sqrt{5}$ एक परिमेय संख्या है जो $\frac{x}{y}$ के बराबर है तथा $y \neq 0 .$
$\frac{x}{y}=7 \sqrt{5}$
या $x=7 y \sqrt{5}$...(i)

∵यहाँ x, y तथा 7 पूर्णाक हैं

समीकरण (i) से,
$\sqrt{5}=\frac{x}{7 y}$

अर्र्थात् $\frac{x}{7y}$ एक परिमेय संख्या है एवं $\sqrt{5}$ भी एक परिमेय संख्या है जो इस तथ्य का विरोधाभास है कि $\sqrt{5}$ एक अपरिमेय संख्या है।

∴हमारा मानना गलत है।

अतः $7 \sqrt{5}$ एक अपरिमेय संख्या है।


(iii) $6+\sqrt{2}$
Sol :
माना कि $6+\sqrt{2}$ एक परिमेय संख्या है जो $\frac{a}{b}$ के बराबर है तथा $b \neq 0 .$

अब $\frac{a}{b}=6+\sqrt{2}$
$\frac{a}{b}-6=\sqrt{2}$
$\sqrt{2}=\frac{a}{b}-6$
$\sqrt{2}=\frac{a-6 b}{b}$...(i)

जहाँ a, b तथा 6 पूर्णीक हैं।

यहाँ $\frac{a-6 b}{b}$ एक परिमेय संख्या है।

और समीकरण (i) से, $\sqrt{2}$ भी एक परिमेय संख्या होनी चाहिए। परन्तु इस तथ्य के विरोधाभास के कारण $\sqrt{2}$ एक अपरिमेय संख्या है।

∴ हमारा दिचार कदापि सही नहीं है।
अतः $6+\sqrt{2}$ एक अपरिमेय संख्या होगी।

Question 7

सिद्ध कीजिए कि $(\sqrt{3}-1)$ एक अपरिमेय संख्या है।
Sol :
सिद्ध करना है,
$\sqrt{3}-1$ एक अपरिमेय संख्या है।
माना $\sqrt{3}-1$ एक परिमेय संख्या है।
तब $\sqrt{3}-1=r$ (जहाँ r एक परिमेय संख्या है)

दोनों पक्षों का वर्ग करने पर,
$(\sqrt{3}-1)^{2}=r^{2}$
$3+1-2 \sqrt{3}=r^{2}$
$-2 \sqrt{3}=r^{2}-4$
$2 \sqrt{3}=4-r^{2}$
$\sqrt{3}=\frac{4-r^{2}}{2}$

अब $\frac{4-r^{2}}{2}$ एक परिमेय संख्या है तथा $\sqrt{3}$ अपरिमेय संख्या है।

∵अपरिमेय संख्या तथा परिमेय संख्या कभी बराबर नहीं होती हैं।
∴$\sqrt{3}-1$ एक अपरिमेय संख्या है।

Question 8

सिद्ध कीजिए कि $\sqrt{5}-\sqrt{3}$ एक अपरिमेय संख्या है।
Sol :
सिद्ध करना है कि $\sqrt{5}-\sqrt{3}$ एक अपरिमेय संख्या है।
∴$\sqrt{5}-\sqrt{3}=r$ (जहाँ  r परिमेय संख्या है)

दोनों पक्षों का वर्ग करने पर
$5+3-2 \sqrt{3 \times 5}=r^{2}$
$8-2 \sqrt{15}=r^{2}$
$-2 \sqrt{15}=r^{2}-8$
$=-\left(8-r^{2}\right)$
$2 \sqrt{15}=8-r^{2}$
$\sqrt{15}=\frac{8-r^{2}}{2}$

अब $\frac{8-r^{2}}{2}$ परिमेय संख्या है लेकिन $\sqrt{15}$ अपरिमेय संख्या है।
∵अपरिमेय संख्या तथा परिमेय संख्या कभी बराबर नहीं होती हैं।
अतः $(\sqrt{5}-\sqrt{3})$ एक अपरिमेय संख्या है।

Question 9

सिद्ध कीजिए कि $2+\sqrt{3}$ एक अपरिमेय संख्या है।
Sol :
सिद्ध करना है $(2+\sqrt{3})$ एक अपरिमेय संख्या है।
$(2+\sqrt{3})=r$ (जहाँ r परिमेय संख्या है।)

दोनों पक्षों का वर्ग करने पर
$(2+\sqrt{3})^{2}=r^{2}$
$4+3+2 \times 2 \times \sqrt{3}=r^{2}$
$7+4 \sqrt{3}=r^{2}$
$4 \sqrt{3}=r^{2}-7$
$\sqrt{3}=\frac{r^{2}-7}{4}$

∵ r परिमेय संख्या है तब $\frac{r^{2}-7}{4}$ एक परिमेय संख्या होगी तथा $\sqrt{3}$ अपरिमेय संख्या है।

∵ अपरिमेय संख्या तथा परिमेय संख्या कभी बराबर नहीं होती हैं।
तब r एक अपरिमेय संख्या होगी। 
अतः $2+\sqrt{3}$ एक अपरिमेय संख्या है।

Question 10

सिद्ध कीजिए कि $4-3 \sqrt{2}$ एक अपरिमेय संख्या है।
Sol : 
इसकें विपरीत मान लीजिए कि $4-3 \sqrt{2}$ एक परिमेय संख्या है अर्थात सह अभाज्य ऐसी संख्याएँ a और $b(b \neq 0)$ ज्ञात कर सकते है कि

$4-3 \sqrt{2}=\frac{a}{b}$
$3 \sqrt{2}=4-\frac{a}{b}$
$\sqrt{2}=\frac{4 b-a}{3 b}$

∵ a तथा b पूणाक हैं,

∴ $\frac{4 b-a}{3 b}$ एक परिमेय संख्या है।

Contact Form

Name

Email *

Message *