Processing math: 100%

Dr Manohar Re Solution CLASS 9 CHAPTER 14 सांख्यिकी [STATISTICS] प्रश्नावली 14 (H)

 प्रश्नावली 14 (H)

प्रश्न 1

5,9,2,5,4,5,2 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल : 
दिये गए आँकड़ों को आरोही क्रम में लिखने पर
2,2,4,5,5,5,9
इसमें अंक 5 तीन बार आया है।
अतः बहुलक =5.

प्रश्न 2. 

निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक बताइये :
(i) 13,14,10,12,11,12,13,20,18,12,10,12
(ii) 3,5,6,4,5,4,5,5,6 और 9
हल : 
(i) 13,14,10,12,11,12,13,20,18,12,10,12
आरोही क्रम में रखने पर
10,10,11,12,12,12,12,13,13,14,18,20
यहाँ 12 अधिकतम चार बार आया है।
अतः
बहुलक =12
(ii) अंक 5 , अधिकतम 4 बार आया है।
अत : बहुलक =5

प्रश्न 3

निम्नलिखित बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए :
पद182226303438
बारम्बारता3511392
हल : 
यहाँ सबसे अधिक बारम्बारता 11 वाला पद 26 है।
अतः बहुलक =26 उत्तर

प्रश्न 4

50 परिवारों का सर्वेक्षण करने पर प्रत्येक परिवार के पास रहने के कमरों के निम्नांकित आँकड़े प्राप्त हुए । बहुलक ज्ञात कीजिए :
कमरों की संख्य1234
परिवारों की संख्या122486

हल : 
यहाँ परिवारों की सबसे अधिक संख्या 24 है।
अतः इसका बहुलक 2 है।

प्रश्न 5

निम्नलिखित बारम्बारता बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए :
पद2122232425
बारम्बारता23512
हल : 
यहाँ बारम्बारता सबसे अधिक 5 वाला पद 23 है।
अतः बहुलक 23 है।

प्रश्न 6

निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए :
(i) 1,3,5,5,5,4,6
(ii) 2,4,6,3,4,3,4,4,7,2
(iii) 5,7,9,8,7,9,7,7,3,5,2
हल: 
(i) 1,3,5,5,5,4,6
आरोही क्रम में रखने पर
1,3,4,5,5,5,6
यहाँ अंक 5 अधिक बार आया है।
बहुलक =5

(ii) 2,4,6,3,4,3,4,4,7,2
आरोही क्रम में लिखने पर
2,2,3,3,4,4,4,4,6,7
यहाँ अंक 4 अधिक चार बार आया है।
अतः
बहुलक का मान =4

(iii) 5,7,9,8,7,9,7,7,3,5,2
आरोही क्रम में रखने पर
2,3,5,5,7,7,7,7,8,9,9
यहाँ अंक 7 अधिक 4 बार आया है।
अतः
बहुलक का मान =7

प्रश्न 7

निम्नलिखित प्राप्तांकों से बारम्बारता सारणी बनाकर बहुलक ज्ञात कीजिए :
4,7,9,3,45,3,6,7,6,8,6,7,6,5,6,8,6,5 और 4
हल : 
प्राप्तांकों को आरोही क्रम में रखने पर
3,3,4,4,4,5,5,5,6,6,6,6,6,6,7,7,7,8,8,9
पदबारम्बारता
32
43
53
66
73
82
91
यहाँ सबसे अधिक बारम्बारता 6 है।
अतः इसके बहुलक का मान 6 है।

प्रश्न 8

33,37,34,33,38,31,32,33,34 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल : 
आरोही क्रम में रखने पर
31,32,33,33,33,34,34,37,38
यहाँ अंक 33 तीन बार आया है।
अतः बहुलक =33

प्रश्न 9

18,38,25,36,38,25,18,38,25,19 और 25 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल : 
आरोही क्रम में रखने पर,
18,18,19,25,25,25,25,36,38,38,38 यहाँ अंक 25 की बारम्बारता 4 है, जो सबसे अधिक है।
अतः
बहुलक =25

प्रश्न 10

निम्नलिखित आँकड़ों की बारम्बारता सारणी में क्रमबद्ध कर बहुलक ज्ञात कीजिए :
3,6,8,2,3,4,2,5,6,5,7,5,6,5,4,5,7,5,4 और  3 
हल : 
आरोही क्रम में रखने पर
2,2,3,3,3,4,4,4,5,5,5,5,5,5,6,6,6,7,7,8
पद2345678
बारम्बारता संरणा2336321

यहाँ सबसे अधिक बारम्बारता का मान 6 है।
अतः बहुलक का मान =5उत्तर

प्रश्न 11

एक कक्षा के कुछ छात्रों ने मासिक परीक्षा में निम्न अंक प्राप्त किये हैं। इन प्राप्तांकों का बहुलक ज्ञात कीजिए :
प्राप्तांक5734621
छात्रों की संख्या126141610811

हल : यहाँ सबसे अधिक छात्रों की संख्या =16 है। 
अतः इसका बहुलक =4 है।

प्रश्न 12. 

एक टीम ने फुटबाल के 10 मैचों में निम्नलिखित गोल किए :
2,3,4,5,0,1,3,3,4,3
इन गोलों के माध्य, माध्यक और बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल : माध्य,
ˉx=x1+x2++xn10ˉx=2+3+4+5+0+1+3+3+4+310=2810=2.8
उत्तर
माध्यिका ज्ञात करने के लिए दिये गये आँकड़ों को आरोही क्रम में लिखेंगे :
0,1,2,3,3,3,3,4,4,5
यहाँ कुल 10 पद हैं। अतः यहाँ दो मध्य पद होंगे अर्थात् (102) और (102+1) अर्थात् 5 वाँ और 6 वाँ पद। अत: 5 वें और 6 वें पद का माध्य ही माध्यिका होगी।
अर्थात् माध्यिका =3+32=3.उत्तर
पुनं: 3 का आँकड़ा सबसे अधिक बार आया है अर्थात् 4 बार। अतः बहुलक =3.उत्तर

प्रश्न 13. 

गणित की परीक्षा में 15 विद्यार्थियों ने (100 में से) निम्नलिखित अंक प्राप्त किए : 41,39,48,52,46,62,54,40,96,52,98,40,42,52,60
इन आँकड़ों से माध्य, माध्यक और बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल : माध्य,
ˉx=x1+x2+..+x151541+39+48+52+46+62+54+40+96+52+98ˉx=115+40+42+52+60=82215=54.8.
माध्यक ज्ञात करने के लिए दिये आँकड़ों को आरोही क्रम में लिखेंगे :
39,40,40,41,42,46,48,52,52,52,54,60,62,96,98
यहाँ N=15. पद है, जोकि विषम है।
माध्यक =N+12 वाँ पद =15+12 वाँ पद =8 वाँ पद
माध्यक =8 वाँ पद =52.
सबसे अधिक बारम्बारता 3 है इसके संगत प्राप्तांक 52 है।
बहुलक =52.

प्रश्न 14. 

आँकड़ों 14,25,14,28,18,17,18,14,23,22,14,18 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल : 
आँकड़ों को बढ़ते हुये क्रम में लिखने पर,
14,14,14,14,17,18,18,22,23,25,28 सबसे अधिक बारम्बारता 4 है। इसके संगत चर का मान 14 है। 
अतः बहुलक =14

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *